फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   household worship of shailaputree

घर-घर हुई शैलपुत्री की पूजा

Sat, 21 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 21 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
 household worship of shailaputree
चैत्र नवरात्रि की धूम शहर से लेकर गांव तक दिखाई दी। चलो बुलावा आया है, शेरों वाली ने बुलाया है... जैसे देवी के गीत एवं जयकारों की सुबह से ही गुंजायमान दिखी। तड़के तीन बजे मंगलादर्शन करने को श्रद्धालुजनों का सैलाब उमड़ा तो पूजा अर्चना करने वालों की कतार दिखी। घरों पर भी घट स्थापना की। महिलाएं व युवतियों ने व्रत रखे। शाम को भजन कीर्तन का क्रम चला।
विज्ञापन

 नवरात्रि के पहले दिन घर-घर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। तड़के तीन बजे से ही मां राज राजेश्वरी कैलादेवी भवन एवं मां वैष्णोदेवी धाम उसायनी पर मंगलादर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कतार दिखाई दी। एक घंटे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और मनौती मांगी। घरों पर घट की स्थापना के साथ ही हवन यज्ञ एवं पूजा की थाली सजाकर देवी मंदिरों में पहुंचे।  
विज्ञापन

रामलीला प्रांगण स्थित मां राजराजेश्वरी कैलादेवी भवन पर तड़के मंगला दर्शन के बाद सुबह छह बजे से पूजा का क्रम प्रारंभ हो गया जो दोपहर तक चलता रहा। भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस फोर्स तैनात था। मंदिर माता वाले बाग पर महिलाएं एवं युवतियां टोली के रूप में मां के गीत गाते हुए पहुंच रहीं थीं। जलेसर रोड स्थित काली माता मंदिर, सिनेमा चौराहा पर स्थित माता मंदिर, पथवारी मां मंदिर चंद्रवार गेट, पथवारी मंदिर कोटला मोहल्ला, काली मंदिर सुहागनगर व दुर्गा मंदिर लेबर कालोनी एवं शीतला मां मंदिर, नगलाकरन सिंह माता मंदिर, जोशियान स्थित मंदिर के साथ नगर के अन्य प्रमुख मंदिरों पर भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्रों में देवी मंदिरों पर नौ दिन तक भजन कीर्तन का क्रम चलेगा। कहीं पर मेला लगेगा तो कहीं भजन कीर्तन के दौर चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेजा चढ़ाने, प्रसाद बांटने का क्रम शुरू
नवरात्रि के पहले दिन से मां कैलादेवी भवन, वैष्णोदेवी धाम एवं अन्य मंदिरों पर नेजा चढ़ाने एवं प्रसाद बांटने का क्रम प्रारंभ हो गया। नेजा चढ़ाने वाले देवी गीतों पर नाचते व गाते थिरकते हुए मंदिरों की ओर बढ़े चले जा रहे थे।


दंडौती भी शुरू हुई
मनौती पूरी होने के कारण काफी श्रद्धालुओं ने नौ दिन तक दंडौती लगाने का संकल्प लिया। कोई परिवार के साथ तो कोई अकेले ही दंडौती लगा रहा है।

मां वैष्णोदेवी पदयात्रा आज निकलेगी
संगठन सेवा समिति के तत्वावधान में निकलने वाली छठवीं मां वैष्णोदेवी की पदयात्रा 22 मार्च को दोपहर दो बजे से सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से शुरू होगी। समिति अध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता, संरक्षक सोन प्रकाश गुप्ता, पवन मुरवारिया, मधुर दत्त बंसल आदि ने कहा कि पदयात्रा के साथ ऊंट-घोड़े व काली अखाड़ों के साथ ही कई झांकियां शामिल होंगी। राधाकृष्ण मंदिर से घंटाघर, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, नगला भाऊ राजाका ताल होते हुए उसायनी पर स्थित मां वैष्णोदेवी धाम पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed