फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hope will end TB from E-Gurukul

ई- गुरुकुल से आशा करेंगी टीबी का खात्मा

Wed, 25 May 2022 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hope will end TB from E-Gurukul
फिरोजाबाद। क्षय रोग का खात्मा करने में अब आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को केंद्र द्वारा टीबी की रोकथाम के प्रति जानकारी दी जाएगी। स्वस्थ ई-गुरुकुल एप का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए तीन दिवसीय ट्रेनिंग, राज्य क्षय रोग प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र (एसटीडीसी) में जिला कार्यक्रम समन्वयक आस्था तोमर तथा जिला पीपीएम समन्वयक मनीष यादव को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से निर्धारित लक्ष्य के तहत हमें 2025 तक टीबी का खात्मा करना है। इसमें आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग भी लिया जाता है लेकिन अब उन्हें और ज्यादा प्रशिक्षित कर समुदाय स्तर पर टीबी के प्रति जागरूक करने की योजना है। इसके लिए स्वस्थ ई-गुरुकुल एप के जरिए आशाओं को प्रशिक्षित करने का पायलट प्रोजेक्ट प्रदेश में सबसे पहले चार जनपदों में शुरू किया जाएगा इसमें फिरोजाबाद भी शामिल है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि स्वस्थ ई-गुरुकुल एप के जरिए पायलट प्रोजेक्ट में आशा वर्कर को टीबी के बारे में नवीनतम और अधिकतम जानकारी दी जाएगी। इससे वह कम्युनिटी स्तर पर लोगों को टीबी की रोकथाम करने के लिए उनकी भाषा में बता सकें और क्षय रोगियों को चिन्हित कर उनका उपचार दिला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम समन्वयक आस्था तोमर ने बताया कि प्रदेश में सबसे पहले चार जनपदों में शुरू हुए पायलट प्रोजेक्ट के तहत सोमवार, मंगलवार, बुधवार को वह स्वयं तथा जिला पीपीएम समन्वयक मनीष यादव को मास्टर ट्रेनर के रूप में एसटीडीसी में प्रशिक्षण लिया जा रहा है। इसके बाद ये मास्टर ट्रेनर आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed