फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   honorarium of 86 lakhs was deducted for negligence in lifting dry and wet garbage In Firozabad

कचरा निस्तारण में लापरवाही: संस्था के मानदेय में 86 लाख की कटौती, सूखा-गीला कूड़ा नहीं पहुंचाया MRF सेंटर

Sat, 04 Mar 2023 08:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 08:38 PM IST
सार

फिरोजाबाद में शहरी क्षेत्र का कचरा एकत्र करके एमआरएफ सेंटर पहुंचाने के लिए एक संस्था को नामित किया गया था। संस्था द्वारा काम में लापरवाही बरतने पर संस्था के मानदेय पर 86 लाख के मानदेय की कटौती की गई है। 
 

विज्ञापन
honorarium of 86 lakhs was deducted for negligence in lifting dry and wet garbage In Firozabad
कचरा कलेक्शन में लापरवाही - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शहरी क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में सूखा और गीला कूड़ा एकत्र करने के लिए लॉयन सर्विसेज संस्था नामित किया गया। काम में लापरवाही बरतने पर इसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। नगर निगम ने संस्था को दिए जाने वाले मानदेय में 86.88 लाख रुपये की कटौती करके कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कई वार्डों में कूड़ा एकत्रीकरण नहीं शुरू किया

नगर निगम क्षेत्र से प्रतिदिन निकलने वाले सूखे एवं गीले कूड़े को एकत्र करने के लिए लॉयन सर्विसेज को नामित किया गया है। तीन वर्षों से संस्था काम कर रही है। संस्था को सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग करके मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) सेंटर तक पहुंचाने का जिम्मा दिया गया था। लेकिन, संस्था ने अभी भी कई वार्डों में कूड़ा एकत्रीकरण नहीं शुरू किया। साथ ही सूखा व गीला कूड़ा पृथक नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन


संस्था को लगातार हिदायत देने के बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। इसके चलते निगम क्षेत्र में घरों से निकलने वाले कूड़ा एवं मलबा एकत्रीकरण स्थलों में इजाफा हो गया है। संस्था की लापरवाही पर नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने माह जनवरी और फरवरी में संस्था को नियमानुसार दिए जाने वाले मानदेय में 86 लाख, 88 हजार रुपये की कटौती करके कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

जानकारी के अनुसार संस्था ने अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही दिखाई। इस पर माह अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में भी मानदेय पर कटौती की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान दो चरणों में लगभग 68 लाख का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं आया।

शहर में कचरे की स्थिति

  • शहरी क्षेत्र से प्रतिदिन निकलने वाला सूखा एवं गीला कूड़ा - 289 क्विंटल
  • जनवरी 2022 से फरवरी 2023 तक शहरी क्षेत्र से निकला कूड़ा - 86821 मीट्रिक टन
  • सूखा और गीला कूड़ा निस्तारण और रिसाइकलिंग को संचालित एमआरएफ सेंटर - 01

जेडएसओ संदीप भार्गव ने बताया कि शहरी क्षेत्र में सूखा एवं गीला कूड़ा के डोर-टू-डोर एकत्रीकरण एवं कूड़ा अगल-अलग करने में कार्यदायी संस्था द्वारा लापरवाही की जा रही है। नगर आयुक्त के निर्देश पर संस्था लॉयन सर्विसेज के मानदेय से 86 लाख 88 हजार रुपये की कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed