{"_id":"66983fba5178e124c205ffe7","slug":"home-guard-working-on-farm-crushed-to-death-by-tractor-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-129264-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: खेत पर काम कर रहे होमगार्ड की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: खेत पर काम कर रहे होमगार्ड की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या
Thu, 18 Jul 2024 03:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र में बुधवार देर रात खेत में काम कर रहे होमगार्ड को ट्रैक्टर सवार चालक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों के बीच खेत की जुताई का रुपये का लेनदेन का विवाद चल रहा था। इसके कारण दोनों लोगों के बीच खेत पर झगड़ा भी हुआ था।
नगला खुशहाली निवासी सर्वेश कुमार (42) होमगार्ड है। बुधवार रात वह खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसके खेत पर गांव का युवक आ गया। दोनों के बीच खेत पर जमकर विवाद के बाद हाथापाई भी हुई। इसके बाद युवक ने सर्वेश कुमार के ऊपर ट्रैक्टर दौड़ाकर चढ़ा दिया। इससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। हादसे का पता चलते ही उसके परिवार के लोग वहां पहुंचे। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिवारीजन का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर उसे टक्कर मारी है। मामले के पीछे रुपये का लेन देन बताया जा रहा है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय का कहना है कि ग्रामीणों ने डायल 100 पर सूचना दी थी। खेत पर विवाद के बाद होमगार्ड की मौत हुई है। परिवारीजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।