फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Home guard beaten after being asked to remove the car

Firozabad News: कार हटाने की कहने पर होमगार्ड को पीटा

Tue, 30 Jan 2024 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 30 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Home guard beaten after being asked to remove the car
जसराना। बैंक के बाहर खड़ी बोलेरो का हटाने की कहना एक होमगार्ड को भारी पड़ गया। दोनों के बीच जमकर गाली गलौज हो गई। आरोप है कि इस दौरान बोलेरो सवार ने होमगार्ड की पिटाई लगा दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।थाना जसराना में तैनात होमगार्ड संजीव कुमार सोमवार को पाढ़म स्थित स्टेट बैंक की सुरक्षा में तैनात थे। सुबह 10:30 बजे एक युवक अपनी बोलेरो गाड़ी से आया और बैंक के बाहर गाड़ी खड़ी कर दी। जिस पर होमगार्ड संजीव ने मना किया और गाड़ी हटाने को कहा। आरोप है कि इस पर गुस्साए युवक ने होमगार्ड की पिटाई कर दी। पीड़ित होमगार्ड ने जसराना थाना में दबंग युवक निर्मल यादव निवासी नगला अमर सिंह के खिलाफ जसराना थाना में तहरीर दी। थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों में कहासुनी हुई है अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed