फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Holi played in schools, color applied to each other

स्कूलों में खेली गई होली, एक-दूसरे को लगाया रंग

Fri, 10 Mar 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Holi played in schools, color applied to each other
एमजी कॉलेज में होली खेलने के बाद सेल्फी लेतीं छात्राएं।
शहर के अधिकांश स्कूलों में पेपर खत्म हो चुके हैं। 11 मार्च को मतगणना के कारण कई स्कूलों ने होली की छुट्टियां शुक्रवार से कर दी। छुट्टी का नाम सुनते ही छात्र-छात्राएं मस्ती के मूड में आ गए। एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी।
विज्ञापन

होली का खुमार छाने लगा है। शुक्रवार को बच्चों ने स्कूलों में होली खेली। इसके बाद स्कूली वाहनों से लौटते समय बच्चे एक दूसरे पर रंग फेंकते नजर आए। अमरदीप स्कूल में पेपर शुक्रवार को खत्म हो गए। ऐसे में शुक्रवार को छात्र अपने दोस्तों के रंग और गुलाल लगाते नजर आए। वहीं, माईप्लेवे स्कूल में नौनिहालों ने ने डीजे पर मस्ती की। शिक्षिकाओं ने भक्त प्रहलाद की कहानी सुनाई। एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया गया। जीडी गोयंका स्कूल में भी छात्र होली के रंग में रंगे नजर आए। प्रधानाचार्या रेनू गुप्ता ने होली की कहानी सुनाई। एमजी इंटर कालेज की छात्राओं ने भी खूब होली खेली। आईवे इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे भी रंग और गुलाल से रंगे नजर आए। एमएलएस पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ वेदप्रकाश शर्मा ने किया। राहुल, उदित, आरिफ, आयुष्मन प्रिंस आदि ने होली के गीत गाए। प्रियांशी, शिल्पी आराध्या, नैतिक आदि ने भी नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


छात्राओं को बांटे पिचकारी, गुलाल
फिरोजाबाद (ब्यूरो)। राष्ट्रीय चेतना समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष अनीष अग्रवाल ने सुहागनगर में संचालित विद्यालय में होली मनाई। छात्राओं को पिचकारी, गुलाल बांटे गए। गुजिया, बैडमिंटन भी वितरित किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि बेटियों को शिक्षा देने के लिए निशुल्क विद्यालय चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed