फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   holi

पूजन कर किया होलिका का दहन, आज उड़ेगा अबीर-गुलाल

Thu, 17 Mar 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
holi
पूजन कर किया होलिका का दहन, आज उड़ेगा अबीर-गुलाल
विज्ञापन

- जिले में 1854 स्थानों पर रखी गई थी होलिका, पुलिस और पीएसी रही मुस्तैद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले के 1854 स्थानों पर बृहस्पतिवार देर होलिका का दहन किया गया। शुक्रवार को प्रतिपदा के अवसर पर लोग अबीर-गुलाल और प्राकृतिक रंगों के साथ होली खेलेंगे। इससे पूर्व दिन में महिलाओं ने गीत गाकर होलिका माता का पूजन किया और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। होली को देखते हुए जलकल विभाग पानी की आपूर्ति और पुलिस-पीएसी सुरक्षा के लिए मुस्तैद रही।
जिले में बृहस्पतिवार दोपहर से शुरू हुआ होलिका पूजन का क्रम देर शाम तक चलता रहा। पूजन के बाद महिलाएं परिक्रमा लगाती दिखीं। कई स्थानों पर महिलाएं टोली के रूप में होली गीत गाती दिखाई दीं। ऐसा ही माहौल नगर से गांव तक रहा। पूजन के साथ होलिका के पास मोहल्ले के युवाओं की टीम भी सक्रिय रही। युवा यहां होली की गीतों पर थिरक रहे थे। वहीं बृहस्पतिवार को दिनभर पुलिस सक्रिय रही। खासकर शहर की मिश्रित आबादी वाले इलाकों में। शाम से थाना तथा चौकी प्रभारियों ने भी रात्रि को राउंड की तैयारी कर ली थी। वहीं कई स्थानों पर युवा रास्ते में बाइक तो कहीं वाहनों को रुकवाकर चंदा वसूल रहे थे। इस तरह का आलम दम्मामल नगर,कोटला रोड के साथ नई आबादी वाले इलाकों में देखने को मिल रहा था। टूंडला प्रतिनिधि के अनुसार,कस्बे में डेढ़ सौ स्थानों पर होलिका रखी गई है।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी सुहागनगर चौराहा पर होलिका माता का स्वरूप रखकर पूजा अर्चना की गई। क्षेत्रीय नागरिकों की मानें तो पिछले 35 वर्षों से लगातार होलिका रखी जा रही है। पूजन के मौके पर मुख्यरूप से अशोक यादव,रवि ठाकुर, राजेश सविता, धर्मेंद्र यादव,संजय दिवाकर,राजू सविता,बंटू यादव,सत्यपाल ठाकुर, गणेश गु्प्ता, पवन यादव, भोला पंडित, छोटेलाल, नेमीचंद्र, अशोक राठौर, रवींद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ रुपये तक में बिका गन्ना,चना की हुई बिक्री..
फिरोजाबाद/टूंडला। होलिका दहन के लिए जगह-जगह गन्ने के साथ जौ की बाल, कच्चे चने की बिक्री हो रही थी। सुबह के वक्त 40 से 50 रुपये तक में बिकने वाला गन्ना शाम होते-होते सौ रुपये तक पहुंच गया। परंपरा के अनुसार, जौ भूनकर एक दूसरे को भेंट करने की पुरानी परंपरा है। इसी के चलते बृहस्पतिवार को शहर में बालियों की खूब बिक्री हुई। जगह-जगह 10 रुपये में 10 बालियों की एक गड्डी बेची जा रही थी। वहीं गांव से जुड़े शहरी लोगों ने गांव जाकर जौ खेत से काटे और शहर लाकर अपने ही नहीं अपने पड़ोसियों व मित्रों को बांटे।
फोटो-
खरीदारी के लिए उमड़े लोग, मुख्य मार्ग पर लगा जाम
संवाद यूज एजेंसी
टूंडला। होली की पूर्व संध्या पर खरीदारी के लिए बाजारों में खासी भीड़ रही। इससे बृहस्पतिवार शाम को जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को राह चलने में भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। परचून की दुकानों के साथ ही पिचकारी, हलवाइयों की दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे।

---फोटो-----
मंदिरों में होलिकोत्सव की धूम
फिरोजाबाद। फाल्गुन पूर्णिमा के मौके पर मंदिरों में होलिकोत्सव की धूम रही। सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण के मंदिर के साथ ही अन्य मंदिरों में श्रद्धालु दोपहर को पहुंचे और होली पूजन हुआ। मोहल्ला दुली स्थित राधा मोहन महाराज मंदिर में होली पूजन कार्यक्रम के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान । इस दौरान शिव भक्त प्रदीप दीक्षित कल्लू,हरिओम वर्मा,प्रमोद राजोरिया,पंडित श्याम भारद्वाज,पंडित सीताराम शर्मा,सुभाष बंसल, विमल चतुर्वेदी, प्रमोद मिश्रा,प्रवीन पारौलिया बिश्नू शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed