फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Holi festival starts with Rangbharani Ekadashi

Firozabad News: रंगभरनी एकादशी के साथ होली महोत्सव शुरू

Wed, 20 Mar 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 20 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Holi festival starts with Rangbharani Ekadashi
फिरोजाबाद। रंगभरनी एकादशी पर बुधवार को आंवले के पेड़ों पूजा अर्चना सुहागिन महिलाओं ने की। इस दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों में महिलाओं ने भगवान के अबीर, गुलाल एवं इत्र लगाने के साथ खुद भी होली खेली। मंदिरों में देर शाम तक होली गायन चलता रहा। शाम को आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। रंगभरनी एकादशी के दिन से ही होली खेलने का क्रम प्रारंभ हो जाता है। बुधवार को रंगभरनी एकादशी के दिन सुहागिन महिलाएं सुबह से ही पूजा की थाली सजाकर पूजा अर्चना करने को निकल पड़ीं। बाईपास रोड स्थित गोपाल आश्रम प्रांगण में रंग भरने एकादशी के मौके पर सुहागिन महिलाएं आंवले के पेड़ की पूजा करने के साथ परिक्रमा लगाई। इसके साथ अन्य मोहल्लों में भी इस तरह का पूजन आदि किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला दुली स्थित राधामोहन महाराज मंदिर के प्रांगण में पं. अभय मिश्रा एवं आदर्श मिश्रा के निर्देशन में बांकेबिहारी का हाथरस के गुलाल एवं कन्नौज के इत्र से अभिषेक किया गया। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने बांकेबिहारी को अबीर गुलाल लगाने के साथ होली गीत गाए और थिरकी। महिलाओं ने एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाया। इस दौरान शिवभक्त प्रदीप दीक्षित कल्लू, बाल किशन अग्रवाल,महिलाओं में प्रिया चतुर्वेदी,स्नेहलता दीक्षित, सरिता सिंह, लवली अग्रवाल,विमला अग्रवाल सहित काफी महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन

शाम को आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। कृष्णा पाढ़ा स्थित श्री बांके बिहारी महाराज मंदिर प्रांगण में रंग भरनी एकादशी की धूम दिखाई दी। पंडित मुन्नालाल शास्त्री के निदेशन में सुहागिनों ने ठाकुर बांकेबिहारी के साथ होली खेली। श्वेत वस्त्रों को धारण किए ठाकुर जी अलग ही दिख रहे थे। शाम को आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया। सदर बाजार स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में पंडित विजय उपाध्याय के निर्देशन में रंगभरनी एकादशी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed