{"_id":"5e692c4a8ebc3ec748303951","slug":"holi-celebration-police-firozabad-firozabad-news-agr433391955","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों से लेकर पुलिस लाइन तक में दिखा होली का हंड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों से लेकर पुलिस लाइन तक में दिखा होली का हंड़दंग
विज्ञापन
पुलिस लाइन में होली की मस्ती में थिरकते पुलिसकर्मी साथ में एसएसपी सचिंद्र पटेल भी कलरफुल दिखाई द?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने वाली पुलिस बुधवार को हुरियारे के रूप में दिखाई दी। थानों से लेकर पुलिस लाइनतक होली का हुड़दंग दिखाई दिया। एक दूसरे के अबीर-गुलाल लगाया और गले मिलकर होली के त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
खाकीवर्दी में रहने वाले सिपाही से लेकर थानेदार तक सादावर्दी में दिखाई दे रहे थे। होली खेलने का क्रम चला तो ढोल नगाड़ों की थाप पर पुलिसकर्मी थिरकते दिखाई दिए। पुलिस लाइन प्रांगण में एसएसपी सचिंद्र पटेल खुद होली खेलते दिखाई दिए। एसएसपी से मिलने के लिए प्रशिक्षु रिक्रूट पहुंचे तो फिर सभी का स्वागत किया। गले मिलकर एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार सिंह ने बधाई दी।
इतना ही नहीं, अफसरों ने एक दूसरे के रंग व अबीर गुलाल लगाया। सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह, सीओ जसराना बल्देव सिंह खनेड़ा व एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी दक्षिण प्रमोद मलिक, उत्तर नीरज मिश्रा, रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह, थाना लाइनपार के कमलाशंकर, रामगढ़ श्याम सिंह, मटसेना राजेश कुमार, नारखी जितेंद्र कुमार द्विवेदी, फरिहा सुनील कुमार व नगला सिंघी दिनेश कुमार सिंह, बसई मोहम्मदपुर सर्वेश कुमार शामिल थे।