फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   holi, celebration, in tundla, firozabad

आज न छोड़ेंगे तुझे हमजोली, खेलेंगे हम होली.......

Wed, 11 Mar 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
holi, celebration, in tundla, firozabad
टूंडला के रसूलाबाद में होली गीत गाते हुरियारों की टोली - फोटो : TUNDLA
टूंडला। रंगों का त्योहार होली एक-दूसरे को गुलाल व रंग लगाकर मनाया। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, रसिया, दंगल व जवाबी कीर्तनों का आयोजन किया गया। नगर में सोमवार मध्यरात्रि होलिका दहन के साथ ही विभिन्न प्रकार के रंगों, गुलालों की वर्षा होने लगी थी। होली के हुरियारों ने नगर में जगह-जगह जमकर हुड़दंग किया। लाउडस्पीकरों पर होली के गीत बजाकर खूब नृत्य किया। मंगलवार को मानों हर तरफ अबीर-गलाल की बौझार हो रही थी।
विज्ञापन

यही नहीं टोलियों में घर-घर जाकर लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। युवा ही नहीं बच्चे, बूढ़े, महिला-पुरुष सभी रंगों से सराबोर हो गए।
इस मौके पर घर-घर पकवान बनाए गए। गुजिया, लड्डू, चाट-पकोड़े आदि का लुफ्त लिया। नगर व आसपास के क्षेत्रों में भी मंगलवार दोपहर दो बजे तक जमकर फाग खेला गया। शाम के समय कई स्थानों पर होली मिलन समारोह हुए। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, काव्य संध्या, रसिया, जवाबी कीर्तन, होली के गीत आदि कार्यक्रम हुए। त्योहार पर नगर पालिका की ओर से पानी की समुचित व्यवस्था की। पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। संवाद
विज्ञापन

रेलकर्मियों ने बैंडबाजे बजाकर खेला फाग
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के रनिंग कर्मचारियों ने होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रेलवे कॉलोनी के अलावा द्वारिकापुरम, राजपूत कॉलोनी बैंड-बाजे बजाकर जमकर होली खली। इस टोली ने गार्ड-ड्राइवर लॉबी पर पहुंचकर कार्यक्रम का समापन किया। एके मित्रा, देवकी नंदन, उमेश कुमार, मुकेश कुमार, एमसी मिश्रा, एमके मिश्रा, एसके उपाध्याय, एके उपाध्याय, जीसी पाल, बद्री प्रसाद, मृत्युंजय कुमार सिंह, सुदर्शन सिंह, चंदन सिंह, अमित कुमार, संदीप कुमार, मनोज कुमार, संतोष कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed