फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   History sheeter arrested in encounter, police bullet hit his leg

Firozabad News: हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी पुलिस की गोली

Sat, 05 Apr 2025 07:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 05 Apr 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
History sheeter arrested in encounter, police bullet hit his leg
मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाती पुलिस टीम
- आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 21 मुकदमे, चोरी की बाइक बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना सिरसागंज पुलिस ने गश्त के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जिसमें आरोपी के पैर में गोली भी लगी है। पुलिस ने उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ जिले के अलावा इटावा के थानों में भी संगीन धाराओं में 21 मुकदमा दर्ज हैं।
सिरसागंज थाने का हिस्ट्रीशीटर शुक्रवार रात किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। सूचना मिलने के बाद सीओ अनिवेश सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ सूरजपुर दुगमई नहर के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी बाइक पर एक आता नजर आया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया गया तो युवक पुलिस टीम को देखकर बाइक को वापस मोड़कर भागने लगा, लेकिन हड़बड़ाहट में भागते समय उसकी मोटर साइकिल फिसलकर गिर गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम को नजदीक आता हुए तथा खुद को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम फकरी टोला निवासी वाजिद बताया। पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर, चोरी, लूट, डकैती, मारपीट, जानलेवा हमला एवं अवैध असलहा संबंधी गंभीर धाराओं में 21 मुकदमा फिरोजाबाद व इटावा के थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसागंज पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके एक पैर में गोली भी लगी है। पुलिस ने उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया था। उसके खिलाफ संगीन धाराओं में 21 मुकदमा दर्ज हैं।
अखिलेश भदौरिया, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed