फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Highway Jam to protest the killing

हत्या के विरोध में हाईवे किया जाम

Sun, 15 Mar 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 15 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Highway Jam to protest the killing
शनिवार की रात को ऑटो चालक की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में गुस्साए लोगों ने रविवार सुबह जिला अस्पताल के सामने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगने से वाहनों की कतारें लग र्गई। परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा की मांग कर रहे थे। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना टूंडला क्षेत्र के नगला गोला निवासी राकेश (30) पुत्र मुकुट सिंह टूंडला और फीरोजाबाद के बीच आटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। परिवारीजनों का कहना है कि कुछ लोग कुंडल चोरी का आरोप लगाकर राकेश को जैन मंदिर चौराहे से पीटते हुए थाना उत्तर क्षेत्र के रेहना पुलिया (गंगानगर) ले गए। कमरे में बंद करके, उसे लाठी डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। रविवार सुबह परिवारीजनों ने जिला अस्पताल के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। परिवार के लोग मुआवजा और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सीओ सिटी राजेश चौधरी सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई। सीओ सिटी ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। एसएचओ उत्तर ने बताया कि मृतक के भाई रवि की तहरीर पर गंगानगर निवासी बिश्नू, पवन कुमार, संजय यादव व पप्पू बघेल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा पप्पू बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। राकेश की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। पत्नी अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। उसकी दो माह की बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed