{"_id":"6996909ce119e4de7d03ab22","slug":"high-tension-wire-snaps-two-youths-electrocuted-villagers-demand-dm-visit-and-compensation-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: घर से टहलने निकले थे दो युवक, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार; ऐसा हादसा देख कांप गए गांव वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: घर से टहलने निकले थे दो युवक, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार; ऐसा हादसा देख कांप गए गांव वाले
Thu, 19 Feb 2026 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Feb 2026 09:55 AM IST
सार
जसराना के रुहासी पट्टी गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से टहलने निकले दो युवकों की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और लाइन हटाने की मांग करते हुए डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के गांव रुहासी पट्टी में बृहस्पतिवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के टूटकर गिरने से दो युवकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते थे। हादसे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने तीन घंटे तक हंगामा-प्रदर्शन किया और भूपेंद्र शाक्य (28) और उसके रिश्ते के चाचा प्रदीप शाक्य (27) के शवों को उठाने नहीं दिया। प्रशासन की ओर से 10-10 लाख रुपये के मुआवजे और पांच-पांच बीघा जमीन के पट्टे के आश्वासन के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
भूपेंद्र शाक्य और प्रदीप शाक्य बृहस्पतिवार सुबह करीब 8.30 बजे घर से खेत में शौच के लिए निकले थे। गांव की गली से करीब 200 मीटर दूर पहुंचते ही अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में जोरदार स्पार्किंग हुई। दोनों कुछ समझ पाते, तार टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरा। 11 हजार वोल्ट के तेज करंट ने उन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करंट से दोनों बुरी तरह जल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत डंडे लेकर तार हटाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों का शरीर पूरी तरह जल चुका था। परिजन की चीख-पुकार से माहौल मातम में बदल गया और ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने एका थाना पुलिस को सूचना दी और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों के शवों को उठाने से इन्कार कर दिया। तीन घंटे तक ग्रामीण और परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। उन्होंने तहसील और विद्युत निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। करीब 9.30 बजे एसडीएम जसराना, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार, विद्युत निगम से जेई और एक्सईएन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया।

मुआवजे और पट्टे का आश्वासन
ग्रामीणों के भारी विरोध को देखते हुए तहसील जसराना और विद्युत निगम के अधिकारियों ने उन्हें मुआवजा देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने मृतकों के परिजनो को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच-पांच बीघा जमीन का पट्टा देने का भी वादा किया गया। इन आश्वासनों के बाद ही ग्रामीण शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर सहमत हुए।
पुलिस ने इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, ग्रामीणों ने मृतकों के परिजन को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 5-5 बीघा जमीन देने की मांग रखी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर विद्युत निगम ने 5-5 लाख, तहसील प्रशासन ने 5-5 लाख और 5-5 बीघा जमीन का पट्टा देने का आश्वासन दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गांव से करीब 11.30 बजे रवाना किया।
साहब, ये हादसा नहीं हत्या है
घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने बिजली विभाग पर जर्जर तारों को न बदलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने कई बार इन जर्जर तारों के संबंध में विभाग को सूचना दी थी, लेकिन इनको नहीं बदला गया। इसके जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
एसपी देहात अनुज चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।