{"_id":"6be38eab876392ddcefc2a5ce749bf5c","slug":"high-tension-wire-from-catching-four-scorched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार झुलसे
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चार लोग करंट लगने से झुलस गए। किशोरी और युवक की हालत गंभीर होने पर उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि महिला व एक अन्य युवक को परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहीं हादसे की जानकारी पर एकत्रित हुए लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा दिया।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के 52 बीघा अब्बास नगर में हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे लटके हुए हैं। गुरुवार सुबह अब्बास नगर निवासी सन्नो पत्नी अब्दुल खां, नेहा पुत्री मोहम्मद मजीद खां, मकसूद और एक अन्य युवक वहां से गुजर रहे थे। तभी नेहा ने अपना एक हाथ ऊपर किया तो वह हाईटेंशन लाइन से टकरा गया और झुलस गई। नेहा को बचाने के प्रयास में सन्नो, अब्दुल खां और एक अन्य युवक भी करंट की चपेट में आने से झुलस गए। जानकारी होते ही काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष रामगढ़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए मामले को शांत करा दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि तारों को ऊंचा करने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय जेई से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक तारों को ठीक नहीं किया गया।