फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   High tension wire fell, policeman's brother died due to electric shock

Firozabad News: हाईटेंशन तार गिरा, करंट से पुलिसकर्मी के भाई की मौत

Wed, 02 Jul 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 02 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
High tension wire fell, policeman's brother died due to electric shock
घटना के बाद गांव में ग्रामीणों से घटना की जानकारी करती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठफोरी (फिरोजाबाद)। थाना नगला खंगर क्षेत्र में सोमवार रात हाईटेंशन तार टूटकर जमीन पर आ गिरा। जिसकी चपेट में आने से छत पर काम कर रहे पुलिसकर्मी के भाई की मौत हो गई। जबकि किशोर समेत दो लोग पानी भरते समय चपेट में आने से बेहोश हो गए।
दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर थाना पुलिस के साथ प्रशासनिक टीम भी मौके पर आ गई। टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव खोरई अजनोरा निवासी किसान धर्मेंद्र (46) मकान की छत पर कुछ काम कर रहे थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। धर्मेंद्र करंट की चपेट में आकर गश खाकर गिर गए। इसके अलावा राजेश का 14 वर्षीय पुत्र सूरज और नवाब सिंह भी हैंडपंप पर पानी भरते समय करंट लगने से बेहोश हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उनका उपचार जारी है। वहीं धर्मेंद्र को परिजन सीधे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया। परिजन के अनुसार मृतक के दो भाई पुलिस विभाग में हैं। उनके तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed