{"_id":"69b980d65a585b994d0236af","slug":"high-tension-current-strikes-container-child-dies-in-firozabad-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: कंटेनर में उतरा 11 हजार केवी लाइन का करंट, बच्चे की मौत; युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: कंटेनर में उतरा 11 हजार केवी लाइन का करंट, बच्चे की मौत; युवक झुलसा
Tue, 17 Mar 2026 10:58 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:58 PM IST
सार
कंटेनर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की बिजली लाइन का तार वाहन से छू गया, जिससे पूरे कंटेनर में करंट उतर आया। खेलते समय जैसे ही हिमांशु का हाथ कंटेनर से छुआ, उसे जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के ग्राम नंगला शोभनपुर (नंगला झील) में मंगलवार शाम सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन का करंट उतर गया। चपेट में आकर एक 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब ग्राम नंगला झील निवासी हिमांशु (12) पुत्र दीपेंद्र यादव घर के पास ही खेल रहा था। पास में सड़क किनारे एक कंटेनर खड़ा हुआ था। कंटेनर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की बिजली लाइन का तार वाहन से छू गया, जिससे पूरे कंटेनर में करंट उतर आया। खेलते समय जैसे ही हिमांशु का हाथ कंटेनर से छुआ, उसे जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे के दौरान पास ही मौजूद उधम उर्फ राजा (22 ) पुत्र बिजेंद्र सिंह जाट ने जब बच्चे को तड़पते देखा, तो उसे बचाने का प्रयास किया। इस कोशिश में वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल उधम को एनएच-2 प्रतापपुर चौराहा स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची, शव पोस्टमार्टम को भेजा
इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक हिमांशु के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।