फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Heavy rain from toll plaza to Vaishno Devi Dham

टोल प्लाजा से लेकर वैष्णों देवी धाम तक हुई जमकर बारिश

Sun, 29 Aug 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain from toll plaza to Vaishno Devi Dham
टूंडला में हाइवे पर झमाझम बारिश के दौरान गुजरते वाहन - फोटो : TUNDLA
टूंडला। शनिवार को टोल प्लाजा से आगे उसायनी झमाझम बारिश के साथ ही तेज ठंडी हवाएं चली। मौसम काफी खुशनुमा हो गया। बारिश के साथ ही चली तेज हवाओं से कई पेड़ जड़ से उखड़ गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही मौसम में बार-बार परिवर्तन हो रहा था। कभी तेज धूप तो कभी बादलों के बीच छांव हो रही थी। वहीं दोपहर दो बजे करीब आसमान मे काले बादल छाए तो नगर में हल्की सी बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस बीच हाईवे टोल प्लाजा से लेकर वैष्णो देवीधाम मंदिर उसायनी तक तक झमाझम बारिश होती रही। इस बीच चली तेज हवाओं व बारिश के चलते कई स्थानों पर पेड़ भी जड़ से उखड़ गए।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे हुई झमाझम बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति भी बंद हो गई। संपर्क मार्गों पर जल भराव के चलते आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार काफी देर तक बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धूप और गर्मी से देर शाम हुई बारिश से राहत मिल गई। शाम चार बजे से हुई रिमझिम बारिश और आसमान में छाई काली घटाओं ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी। विगत दिनों से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की।

शनिवार शाम चार बजे आसमान में अचानक बादलों की काली घटाएं घिर आईं और बारिश होने लगी। लगभग 40 मिनट हुई बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी। विगत दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को बारिस ने गर्मी से तो राहत पहुंचाई ही, मौसम में भी ठंडा हो गया। निचले इलाकों में बारिश के बाद जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed