{"_id":"69e7ba9d3e233288650e77b1","slug":"heat-wave-wreaks-havoc-mercury-crosses-41-degrees-firozabad-news-c-169-1-mt11005-173034-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गर्मी ने किया बेहाल, 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गर्मी ने किया बेहाल, 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा
Tue, 21 Apr 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
धूप से बचाव के चलते सिर पर दुपट्टा रखकर जाती युवती। संवाद
- फोटो : धूप से बचाव के चलते सिर पर दुपट्टा रखकर जाती युवती। संवाद
फिरोजाबाद। जनपद में गर्मी ने अपने चरम पर पहुंच गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। दोपहर के समय चली गर्म हवाओं (लू) के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, वहीं रात के समय बढ़ी उमस और ह्यूमिडिटी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। इधर, बिजली कटौती ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। रात में होने वाली कटौती के कारण लोग सो भी नहीं पा रहे हैं। बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 22 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री तक जाने का अनुमान है। वहीं, 25 अप्रैल को पारा 44.8 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा। 26 अप्रैल को सप्ताह का सबसे गर्म दिन होने की संभावना है, जब तापमान 45.1 डिग्री तक जा सकता है। तापमान बढ़ने के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी जा रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा, जो आने वाले दिनों में बढ़कर 30.4 डिग्री तक पहुंच सकता है।