फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Heat havoc, temperature 47 degrees, two died

Firozabad News: गर्मी का कहर, तापमान 47 डिग्री, दो की मौत

Tue, 18 Jun 2024 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 18 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Heat havoc, temperature 47 degrees, two died
गर्मी का कहर, तापमान 47 डिग्री, दो की मौत
विज्ञापन

उमस ने किया बेहाल, कूलर-पंखे के सामने भी निकल रहा पसीना, बिजली कटौती से परेशानी और बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मौसम का तल्ख तेवर जारी है। धूप ने भी तड़पाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गर्मी के साथ बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। कूलर व पंखे भी जवाब दे दिए हैं। ऊपर से बिजली कटौती लोगों को खूब रूला रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 33 डिग्री दर्ज किया गया। शिकोहाबाद और टूंडला में गर्मी से दो लोगों की मौत हो गई।
सोमवार को हालत और भी बिगड़ी रही। कूलर व पंखे के सामने भी लोगों को पसीना निकलता रहा। बाहर निकले तो गर्म हवा झुलसाती रही। मौसम का हाल यह है कि सुबह सात बजते ही सूरज की किरणें आग बरसाने लगती हैं। दोपहर 12 बजे तक धूप में निकलना कठिन हो जाता है। मौसम का हाल यह रहा कि असहनीय धूप से लोग काफी परेशान दिखे। सोमवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तो वही न्यूनतम तापमान 33 दर्ज किया गया। बेतहाशा बिजली कटौती से और भी समस्या बढ़ जाती है। पानी के लिए भी लोगों को तरसना पड़ता है। चिलचिलाती धूप और लू के चलते लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। सुबह-शाम बाजारों में कुछ रौनक रहती है, बाकी दिन भर बाजार में सन्नाटा पसरा रहता है l पूरा मई और आधा जून बीत गया लेकिन बारिश को लोग तरस रहे हैं l गर्मी व तेज धूप के सितम को देखते हुए लोग घरों से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। दोपहर में बाजार में भी सन्नाटा रहता है।
विज्ञापन





कबाड़ा बीनने वाले वृद्ध की हालत बिगड़ी, मौत
शिकोहाबाद। सोमवार दोपहर को 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध बीमारी की हालत में मैनपुरी चौराहे के समीप पड़ा मिला। जिसको देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने बीमार वृद्ध को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है। वह शराब पीता था। बीमार भी प्रतीत हो रहा था। उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। संभवतः भीषण गर्मी की चपेट में आने की वजह से उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


टूंडला में पानी पीकर युवक लेटा, कुछ देर बाद मौत
टूंडला। भीषण गर्मी के बीच लाइनपार क्षेत्र में अज्ञात युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक पानी पीकर लेट गया था। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है। लाइनपार क्षेत्र में वह इधर-उधर भटकता रहता था। सोमवार दोपहर भी वह लाइनपार के भूत चौराहे के पास घूम रहा था। दोपहर ढाई बजे करीब उसने पानी पिया था। उसके बाद वह पास ही लेट गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि मृतक भिखारी प्रतीत हो रहा है। करीब 30 वर्षीय मृतक के शरीर पर केवल ऊंची पेंट थी, ऊपरी हिस्से में कपड़े नहीं पहना था। संभवत: युवक की मौत गर्मी के कारण हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed