फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Heartfelt feelings expressed by giving flowers on Valentine's Day

वैलेंटाइन पर फूल देकर दिल के जज्बात को किया बयां

Tue, 15 Feb 2022 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Heartfelt feelings expressed by giving flowers on Valentine's Day
फिरोजाबाद। वैलेंटाइन डे पर शहर प्यार के रंग में रंगा नजर आया। प्रेमी जोड़ों से लेकर शादीशुदा जोड़ों के कारण मॉल, पार्क व रेस्टोरेंट गुलजार रहे। गुलाब देकर एक-दूसरे ने अपने दिल के जज्बात को बयां किए। चॉकलेट और अन्य उपहारों का भी आदान-प्रदान किया गया। मोबाइल पर भी वैलेंटाइन-डे विश करने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक का शुभारंभ सात फरवरी को हुआ। 14 फरवरी को समापन पर सुबह से ही प्यार का इजहार करने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रेमी व शादीशुदा जोड़ों ने फूल और उपहार देकर अपने दिल की बात को जुबां पर लाकर बयां किया। सोमवार की सुबह 11बजे से ही शहर के पार्क, रेस्टोरेंट व मॉल गुलजार होने लगे। रेस्टोरेंट में खाना खाकर वैलेंटाइन-डे को यादगार बनाया। शादीशुदा जोड़ों ने सुबह मंदिर में जाकर ईश्वर से परिवार के खुशहाली की कामना की। प्रेमी प्रेमिकाओं ने छुपकर प्यार का इजहार किया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद इस्लामिक सेंटर के तत्ववधान में वैलेंटाइन डे के विरोध में ‘पश्चिमी सभ्यता और हमारे नौजवान’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया। सचिव मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा के 14 फरवरी के दिन हमारी युवा पीढ़ी एक नजायज मोहब्बत को परवान चढ़ाती है। कहा की यह पश्चिमी सभ्यता है जो अंग्रेजों की सभ्यता में है। हम भारतीय को गोरों की सभ्यता को नहीं अपनाना चाहिए। इस दिन को सिर्फ इसलिए मनाते हैं क्यों की इसमें चॉकलेट और फूलों का बड़ा व्यापार होता है। हमको अपने मजहब की सभ्यता को अपनाना चाहिए। मातलूब खान, हाजी समीउद्दीन ने भी विचार रखे। इस अवसर पर हुसैन अहमद, आयाज खान, नसीम अख्तर, मोहसिन, जुबैर आदि मौजूद रहे। संचालन मौलाना अशरफ क़ासमी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed