{"_id":"63b308e1e8fe822bca205963","slug":"health-worker-s-son-missing-for-two-days-firozabad-news-agr558894490","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दो दिन से स्वास्थ्य कर्मचारी का पुत्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दो दिन से स्वास्थ्य कर्मचारी का पुत्र लापता
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी का बेटा 31 दिसंबर की रात से लापता हो गया। रविवार को उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। सोमवार को स्वास्थ्य कर्मी थाने पहुंचे और पुत्र के गायब होने की सूचना दी।
संयुक्त चिकित्सालय में तैनात स्वास्थ्य कर्मी सीबी सिंह का बेटा सत्यम कक्षा 10 का छात्र है। 31 दिसंबर की रात पार्टी के लिए गया था, लेकिन तब से लौट कर घर नहीं पहुंचा है। छात्र के घर न लौटने पर परिजन ने रविवार को पूरे दिन उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार को परिजन उसकी सूचना देने के लिए थाना पहुंचे।
उधर छात्र का दूसरे दिन भी कोई पता न चलने पर परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्र के परिजन ने सूचना दी है कि उनका बेटा कहीं चला गया है। उसका दो दिन से कोई पता नहीं चला है। छात्र की तलाश की जा रही है।