फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मंगलवार को आयोजित किया गया। इसमें एक हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत पंजीकरण भी कराए। जनपद के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए गए।
जनपद में जच्चा-बच्चा क ी स्वास्थ्य देखभाल के लिए सुरक्षित मातृत्व दिवस शिविर का आयोजन किया गया। जिला महिला अस्पताल में लगाए गए शिविर में 231 से ज्यादा महिलाओं ने पंजीकरण कराए। शिविर में महिलाओं के रक्त की जांच, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और अल्ट्रासाउंड किए गए।
वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ के शिविर में गर्भवतियों को चिकित्सकों ने स्वस्थ रहने के तरीके बताए। सीएमएस डॉ. साधना राठौर का कहना है कि महिलाओं की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रत्येक माह की नौ तारीख को किया जाता है। शिविर में सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं क ी स्वास्थ्य जांच की जाती है।