फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Health services will be strengthened in 116 villages, 14 types of tests will be done

116 गांवों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, 14 प्रकार की होंगी जांचे

Thu, 06 Oct 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:58 PM IST
सार

कैंसर से जंग के लिए ग्रामीण इलाकों में चल रहे 116 हेल्थ वेलनेस सेंटर तैयार हो चुके हैं।कैंसर संबंधी जांच के लिए सभी सीएचओ को ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल की शुरुआती जांच कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
Health services will be strengthened in 116 villages, 14 types of tests will be done

विस्तार

फिरोजाबाद।
विज्ञापन

कैंसर से जंग के लिए ग्रामीण इलाकों में चल रहे 116 हेल्थ वेलनेस सेंटर तैयार हो चुके हैं। साथ ही मरीजों को एक दर्जन रोगों से संबंधित जांच की सुविधा भी मिलेगी। शासन की ओर से 2.12 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने सीएमओ को 14 में से 12 तरह की जांच व्यवस्था कराने की बात कही है। इन सभी केंद्रों पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और एक एएनएम तैनात किया जाएगा। कैंसर संबंधी जांच के लिए सभी सीएचओ को ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल की शुरुआती जांच कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रों पर गर्भावस्था एवं प्रसव संबंधी, नवजात एवं शिशु संबंधी, बाल्यकाल एवं किशोरावस्था संबंधी, सामान्य संचारी रोग प्रबंधन, सामान्य बीमारी वाले मरीजों का इलाज, गैर संचारी रोगों की जांच, बचाव, रोकथाम एवं प्रबंधन का कार्य पहले से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को मिलेंगी ये सुविधाएं
इन केंद्रों पर हीमोग्लोबिन, गर्भ की जांच, अरबोमिन एवं ग्लूकोज, ब्लड ग्लूकोज, मलेरिया, कालाजार केरैपिड, टीबी बलगम, टीएलसी, डीएससी, पैरीफेरल, स्मेयर, ब्लड ग्रुपिंग, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, रैपिड सिफलिस, टायफाइड और हेपेटाइटिस आदि की जांच की जाएगी।

केंद्रों को दी निर्धारित रकम
जिला कम्यूनिटी प्रोसेस के प्रबंधक रवि कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों को अस्सी हजार रुपये दिए गए हैं। जांच सेवाओं को मजबूती देने के लिए एक लाख बीस हजार रुपये खर्च करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed