{"_id":"5da60bac8ebc3e014232856f","slug":"health-problem-in-aryanagar-gosala-firozabad-news-agr410816340","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य नगर गोशाला में अव्यवस्थाएं, पांच गाय बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य नगर गोशाला में अव्यवस्थाएं, पांच गाय बीमार
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा संचालित आर्य नगर स्थित गौशाला में बीमार पडी गाय
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शहर की अस्थाई गोशाला की हालत बद से बदत्तर है। 80 गायों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुए है। उन्होंने चारा पानी छोड दिया है। गोशाला कर्मचारियों का कहना है कि बीमार गायों का इलाज कराया जा रहा है। गोशाला में सफाई व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
आर्यनगर स्थित गोशाला में कुल 80 गाय मौजूद है। जबकि जलेसर रोड कान्हा गोशाला में लगभग 217 गाय हैं। महराजगंज के डीएम और अन्य अधिकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद स्थानीय अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को सुबह करीब दस बजे जेडएसओ और गोशाला प्रभारी दलवीर सिंह टीम के साथ कान्हा गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे।
यहां पर व्यवस्थाएं पहले से ही बेहतर थी। इस लिए अधिकारियों को यहां पर कोई कमी नहीं मिली। सबसे खराब स्थित आर्यनगर गोशाला की है। 80 में से पांच गायों की हालत गंभीर मिली। एक बछड़े की हालत भी गंभीर मिली। गोशाला पर काम करने वाले कर्मचारियों का कहना था कि गायों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जलेसर रोड स्थित झील की पुलिया के पास सुबह करीब दस बजे गोवंश को पकड़ने के लिए नगर निगम की गाड़ी के साथ कर्मचारी सड़क पर खड़े थे। कर्मचारियों ने बछड़े को गाड़ी में चढ़ाने के लिए स्कूल जा रहे बच्चों को रोक लिया। कक्षा छह के छात्र कपिल और कक्षा पांच में पढ़ने वाले शिवम का स्कूल बैग एक दुकान पर रखवा दिया। खुद साइड से खडे़ होकर कर्मचारी गोवंश को बच्चों से वाहन में चढ़वा रहे थे। जेडएसओ दलवीर सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर कर्मचारियों ने ऐसा किया है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम द्वारा संचालित आर्य नगर स्थित गौशाला में बीमार पडी गाय- फोटो : FIROZABAD