फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   health,hospital,inspecion,lucknow

स्मार्ट के तहत सुहागनगरी में बनेंगे मिनी अस्पताल

Wed, 10 Feb 2021 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
health,hospital,inspecion,lucknow
गांधी पार्क मैदान स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास जगह का अवलोकन करती लखनऊ से आई टीम - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। स्मार्ट सिटी के तहत सुहागनगरी में होने वाले कार्यों की समीक्षा करने लखनऊ से दो सदस्यीय टीम बुधवार को फिरोजाबाद पहुंची। टीम ने स्टेशन रोड के साथ पशु चिकित्सालय और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी देखा। योजना के तहत जिले में मिली क्लीनिक भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन द्वारा सुहागनगरी को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला है। इसके तहत शहर में होने वाले कार्यों के लिए नगर निगम द्वारा शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। प्रस्ताव की समीक्षा करने के लिए गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम लखनऊ से आई है। टीम ने एक्सईएन ट्रैफिक अमनेंद्र गौतम के साथ भारत माता पार्क व सामुदायिक शौचालय के समीप भूमि को देखा।
विज्ञापन

वहीं स्टेशन रोड, पशु चिकित्सालय के साथ अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया। एक्सईएन ट्रैफिक ने बताया कि योजना के तहत जहां सुभाष तिराहा से लेकर गांधी पार्क व गांधी पार्क से रेलवे रोड तिकोनिया तक सड़क का निर्माण कराने के साथ ही अन्य कार्य कराए जाएंगे। वहीं मिनी क्लीनिक भी खोली जाएंगी। पशु चिकित्सालय का भी सौंदर्यीकरण के साथ क्लीनिक का निर्माण कराया जाएगा। टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं की नसबंदी के लिए बनेगा अस्पताल
एक्सईएन ट्रैफिक अमनेंद्र गौतम ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत खुले में घूमने वाले पशुओं की नसबंदी कराने के लिए भी अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा।

एक साल में मिलेगा 40 करोड़
नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शासन से एक साल में करीब 40 करोड़ रुपये दिया जाएगा। बजट आते ही कार्यों को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed