फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   headmaster brutally beat fourth class student for plucking mulberry from tree In Firozabad

शहतूत तोड़ने पर तालिबानी सजा: चीखती रही छात्रा, स्टील की स्केल बरसाते रहे गुरुजी... नहीं आई दया

Mon, 08 Apr 2024 03:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Apr 2024 03:20 PM IST
सार

पेड़ से शहतूत तोड़ने पर प्रधानाध्यापक ने चौथी का छात्रा को तालिबानी सजा दी। छात्रा चीखती रही गुरुजी स्टील की स्केल बरसाते रहे। उन्हें जरा भी दया नहीं आई। 

विज्ञापन
headmaster brutally beat fourth class student for plucking mulberry from tree In Firozabad
प्रधानाध्यापक ने चौथी का छात्रा को बेरहमी से पीटा - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को आत्मा हिलाने वाली खबर सामने आई। यहां पेड़ से मात्र एक शहतूत तोड़ लेने पर प्रधानाध्यापक ने चौथी का छात्रा को बेरहमी से पीटा। उसकी पीठ पर उकरे खूनी निशान प्रधानाध्यापक के बेरहमी की दास्तां बयां कर रहे हैं। छात्रा दर्द से छटपटाते हुए फिर से गलती न करने की गुहार लगाती रही, लेकिन प्रधानाध्यापक का दिल नहीं पसीजा। वह उसे पीटते रहे।

विज्ञापन


घटना टूंडला थाना क्षेत्र के नगला केसों गांव की है। गांव निवासी राम नरेश की 9 वर्षीय बालिका कु. रौना प्राथमिक विद्यालय-अनवारा में कक्षा चार की छात्रा है। स्कूल परिसर में एक शहतूत का पेड़ लगा है। सुबह रौना ने पेड़ से एक शहतूत तोड़ लिया। इसे प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र ने देख लिया। इसी बात पर प्रधानाध्यापक का पारा चढ़ गया। उन्होंने टेबल में रखी स्टील की स्केल उठाई और छात्रा पर बरसानी शुरू कर दिए। 

विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कुछ देर तक तो छात्रा बर्दाश्त करती रही लेकिन जब सहनसीमा पार हो गई तो वह चीख पड़ी। उसके चीखने पर भी प्रधानाध्यापक को रहम न आई। वह उसे पीटते रहे। पिटाई से सहमी छात्रा घर पहुंची। उसने परिजन को पूरी बात बताई। परिजन ने ग्राम प्रधान को बात बताई। साथ ही थाने पहुंचकर शिकायत की। आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करके करेंगे कार्रवाई

एबीएसए ज्योति पाठक ने कहा कि छात्रा को पीटने की जानकारी हुई है। घटना की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा ने कहा कि घटना की अभी लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed