फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   He also speaks on Puran notes

चूरन वाले नोट पर भी बोलते हैं मोदी 

Thu, 22 Dec 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शिकोहाबाद (फीरोजाबाद)। 
अमर उजाला ब्यूरो शिकोहाबाद (फीरोजाबाद)।  Updated Thu, 22 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
He also speaks on Puran notes
मनोरंजन बैंक का खजाना अंकित चूरन वाले दो हजार व पांच सौ के नोट पर बोलते मोदी नजर आ रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो हजार व 500 के नये नोट पर ही नहीं चूरन वाले नोटों पर भी बोल रहे हैं। मोबाइल में यदि मोदी एप है तो आप मनोरंजन बैंक का खजाना ‘अंकित चूरन वाले’ के दो हजार व पांच सौ के नोट के आगे मोबाइल को लाएंगे तो प्रधानमंत्री का भाषण आने लगेगा।

मोबाइल पर मोदी एप डाउन लोड करने के बाद लोग चूरन के नोट के ऊपर जैसे ही मोबाइल लाते हैं नोटबंदी की घोषणा का मोदी का भाषण शुरू हो जाता है। ओमनगर स्थित एक एकेडमी की छात्रा प्रिया बघेल ने मंगलवार को वाद विवाद प्रतियोगिता में इसका प्रदर्शन भी कर दिखाया। लोगों का कहना है कि पहले मोदी एप पर दो हजार व पांच सौ के नये नोट को सामने लगाने पर मोदी का भाषण शुरू हो बोलते थे। तब लोग कहते थे कि ये असली नोट हैं, लेकिन अब चूरन वाले नोट पर भी मोदी बोल रहे हैं, जब ये नोट चूरन वाले हैं तब मोदी क्यों बोल रहे हैं यह थोड़ा अटपटा लग रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed