फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hathras kand

आंदोलन के दौरान दो दिन में एकत्रित हुआ 566 मीट्रिक टन कूड़ा

Sat, 03 Oct 2020 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
hathras kand
कोटला रोड मुख्य बाजार पर नगला करन सिंह स्थित दुकानों के बाहर सड़क पर पड़ा कूड़ा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। हाथरस कांड को लेकर जिले में धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने शुक्रवार रात को प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया था। शनिवार को सुबह कर्मचारी काम पर लौट आए। वर्कशाप से सफाई वाहन भी निकले, लेकिन शहर में कई स्थानों से गंदगी के ढेर नहीं उठ सके थे। आंदोलन के कारण बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सफाई कार्य ठप रहा। दो दिन में 566 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्रित हो गया। कूड़े को खत्ताघर में पहुंचाने के लिए गाड़ियों को दो-दो चक्कर लगाने पड़े। नगर आयुक्त ने शनिवार की शाम तक शहर में साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, नगर आयुक्त विजय कुमार और सीओ सिटी हरिओम मोहन सिंह नगर निगम में शुक्रवार की रात धरना दे रहे कर्मचारियों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाथरस कांड में सरकार ने ठोस कार्रवाई कर दी है। इसके बाद शनिवार की सुबह सफाईकर्मी काम पर लौट आए, लेकिन शहर में कई स्थानों से कूडे़ के ढेर नहीं उठे। बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड मकघटी के पास, स्टेशन रोड़, हनुमान रोड, दुर्गा नगर चौराहा, सर्कुलर रोड क्षेत्र में गंदगी के ढेर लगे रहे। अधिकतर क्षेत्रों में सड़क पर घूम रहे जानवरों ने गंदगी सड़क पर बिखेर दी थी।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था के लिए 80 वाहनों को लगाया
फिरोजाबाद। नगर आयुक्त विजय कुमार ने शनिवार को रसूलपुर, नालबंद, संपतराम चौराहा, सदर बाजार, सर्विस रोड, बोधाश्रम रोड, तिलकनगर के साथ अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान जेडएसओ दलवीर सिंह के साथ नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने शनिवार की देर शाम तक शहर में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सफाई व्यवस्था के लिए शहर में 80 वाहनों को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed