फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hathras incident: Check of one lakh given to the family of the deceased woman

हाथरस कांड : मृतक महिला के परिजन को दिया एक लाख का चेक

Sat, 17 Aug 2024 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 17 Aug 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras incident: Check of one lakh given to the family of the deceased woman
फिरोजाबाद। हाथरस में भोलेबाबा सत्संग के दौरान मृतक रामादेवी के परिजन को सपा ने सांत्वना दी। मृतक महिला के दोनों पुत्रों को सहायता राशि के 50-50 हजार रुपये के चेक भी सौंपे। सपा के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा भाजपा शासन में नियम कानून को ताक पर रखे जा रहे है। हाथरस में हादसा प्रशासन एवं सरकार की नाकामी के कारण हुआ। सांसद अक्षय यादव ने कहा कि पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है। इस मौके पर रामा देवी के पुत्र महेशचंद्र एवं नरेश चंद्र को 50-50 हजार की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके पाल, विधायक सचिन यादव, विधायक डाॅ. मुकेश वर्मा, पूर्व एमएलसी डाॅ. दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, रमेशचंद्र चंचल, विजय आर्या, पूर्व महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, सपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोनू बघेल, महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed