फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   haresment

बच्चों के साथ बीएसए से मिलने पहुंचे अभिभावक

Fri, 14 Feb 2020 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
haresment
फिरोजाबाद। आरटीई के तहत बाल भारती स्कूल में एडमिशन लेने वाले बच्चों से फीस मांगने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने बीएसए से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बच्चों को फीस न देने पर बच्चों को दंडित किया जाता है। इस दौरान बच्चे भी साथ थे।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बीएसए को बताया कि आरटीई के तहत बाल भारती पब्लिक स्कूल में नामांकित बच्चों को विद्यालय की फीस भरने के नाम पर शोषित किया जाता है। प्रति बच्चा के हिसाब से 1200 रुपये मांगे जा रहे हैं। गरीब अभिभावक जमा नहीं कर पा रहे हैं तो स्कूल संचालक ने बच्चों को पढ़ाने से इंकार कर दिया है। पूर्व में भी बच्चों को स्कूल से बाहर कर दिया था।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बीएसए से बच्चों के शोषण की बात कही। कहा कि बच्चों को धूप में खड़ा किया जाता है और बाल भी खींचे जाते हैं। इस दौरान गौरव गुप्ता, गुड्डी, किशनदेवी, मायाराम, किरनदेवी, मुन्नी, ब्रजेश आदि उपस्थित रहे। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि अभिभावक हमसे शिकायत करने आए थे। हमने नगर शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि बच्चों के शोषण करने पर संबंधित विद्यालय संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। अगर विद्यालय आरटीई के नियम का पालन नहीं करेगा तो स्कूल को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बच्चों को स्कूल से निकाला
फिरोजाबाद। नव्या गुप्ता, संध्या गुप्ता, सत्यम गुप्ता, गगन कुमार, योगेश कुमार, योगेश कुमार, सौरभ कुमार, निशा, मानसिंह, तनु, लक्ष्मी वर्मा, ललता वर्मा, नंदनी, मानल, मोहिनी, हिना, राधिका आदि।

विद्यालय में किसी भी बच्चों का शोषण नहीं कराया जाता है। विशेषज्ञकर आरटीई से एडमिशन लेने वाले बच्चों से कोई फीस नहीं मांगी जा रही है। आरोप गलत लगाए जा रहे हैं।
सुमिता शर्मा, प्रबंधिका
बाल भारती पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed