फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Harassment of traders would retort: Kancl

व्यापारियों के उत्पीड़न पर देंगे करारा जवाब: कंछल

Sun, 20 Sep 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 20 Sep 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
Harassment of traders would retort: Kancl
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा किसी ब्रांडेड कंपनी के आइटम का सैंपल लिया जाता है इसके लिए कंपनी जिम्मेदार होगी न कि रिटेलर। संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष होटल गर्ग में आयोजित हुए सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि व्यापारियों को संगठन की मजबूती के साथ अपनी शक्ति को एकजुट करना होगा। शासन एवं प्रशासन के द्वारा किया जाने वाला उत्पीड़न तभी रुकेगा। व्यापक रूप से सदस्यता अभियान चलाया जाए। इधर प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा जिला एवं महानगर कमेटी बड़े ही उत्साह के साथ काम कर रही है। कार्यक्रम संयोजक वैंटक मुरवारिया, जीतेश गुप्ता, संजय गुप्ता ने प्रांतीय नेताओं का चांदी का मुकुट एवं माला पहनाकर स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष महेश पूरन एवं महामंत्री अमित गुप्ता ने भी चांदी का मुकुट एवं मालाएं पहनाईं। सम्मेलन में जिला कमेटी, युवा कमेटी को प्रांतीय अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। फीरोजाबाद शहर के व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष को समस्याओं से अवगत कराया। संचालन युवा महामंत्री पंकज ठाकुर ने किया। जिलाध्यक्ष बीएस गुप्ता, ओंकारनाथ विज, पंकज गुप्ता, अमित गुप्ता, जीतेश अग्रवाल, ठाकुर विश्वदीप सिंह, डा.एमसी अग्रवाल, डा. एसपीएस चौहान, अजय मीत्तल, देवेंद्र पालीवाल, पवन दीक्षित, अनिल मैनेजर, आरिफ, आमिर नवाज, प्रवीन भारद्वाज, अनुभव यादव, संजय मीत्तल, सुभाष कक्कड़, रमाशंकर गुप्ता, संजय गुप्ता, शशिकांत शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन


महानगर कार्यालय का उद्घाटन
व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल प्रदेश महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने महानगर के जैन मंदिर स्थित कार्यालय का उद्घाटन किया। कहा कि महानगर इकाई कार्यालय में बैठकर व्यापारियों की समस्याओं को सुनें और निस्तारण कराएं। महानगर अध्यक्ष महेश पूरन एवं महामंत्री अमित गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मनमाने ढंग से दुकानदारों पर जुर्माना लगाने एवं जबरन सामान उठाने का विरोध होगा। जुलूस के रूप में ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुरारीलाल, पवन दीक्षित, नदीम अब्बासी, शैलेंद्र गुप्ता, असलम परवेज, मेहराज भाई, रामशंकर रावत, ताजउद्दीन, ठाकुर कौशल किशोर, सत्यम सिंह, संदीप शर्मा, केडी जाटव, विपिन यादव, बंटी सिंह, मोहन सिंह, सिकंदर शाह सहित काफी ही व्यापारी शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष से पदमुक्त करने की मांग
प्रदेश मंत्री एवं फतेहाबाद के प्रभारी मनोज गुप्ता ने प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल को पत्र सौंपकर खुद को पद मुक्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद क्षेत्र में संगठन के सदस्य बनाकर वहां मजबूती प्रदान की। यही नहीं फतेहाबाद में सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है लेकिन दुख इस बात का है कि फीरोजाबाद शहर में मेरा कार्य स्थल है। काफी व्यापारियों से जुड़ा हूं लेकिन यहां की जिला एवं महानगर इकाई द्वारा सम्मेलन आदि की कोई सूचना नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed