फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Harassment of traders will not be tolerated at any cost

Firozabad News: व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर नहीं होगा बर्दाश्त

Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Harassment of traders will not be tolerated at any cost
फिरोजाबाद। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। व्यापारियों एवं ग्रामीणों की आड़ लेकर जो कर चोरी करने की साजिश रच रहे हैं उन्हें भी नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी की सरकार फिर से बनाने का आह्वान किया। व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करने के निर्देश अफसरों को दिए।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री पालीवाल हॉल में मंगलवार को आयोजित भाजपा के व्यापारी सम्मेलन को मुख्य अतिथि बतौर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में व्यापारी पूर्ण सुरक्षित और बिना डर के व्यापार कर रहे हैं। इस सरकार ने एक देश एक कानून, एक देश एक टैक्स के तहत जीएसटी लागू की। इसके सुखद परिणाम सामने हैं। व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जीएसटी के नाम पर परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


गांव के भोले-भाले किसानों के आधार कार्ड लेकर अपना नंबर डलवाकर जीएसटी की चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा सपा-बसपा की सरकारों में व्यापारी सुरक्षित नहीं था। चौथ वसूली, हत्याएं होती थीं। योगी सरकार में यह खत्म हो गया। सुशासन की वजह से उद्यमी यूपी में निवेश कर रहे हैं। नए उद्योग धंधों से युवाओं को रोजगार मिलेगा। विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। एक पार्टी के तो पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विदेश में भारत की बुराई कर रहे हैं। फिरोजाबाद जिला सपा का गढ़ कहा जाता था लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में डाॅ. जादौन को कार्यकर्ताओं ने जिताया तो साबित हो गया कि भाजपा 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी। उन्होंने मोदी सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और निदान का भरोसा दिलाया। व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान महापौर कामिनी राठौर, सांसद डा. चंद्रसेन जादौन, जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, डॉ. एसपी लहरी, व्यापारी सम्मेलन के संयोजक रामनरेश कटारा, सह संयोजक डॉ. उम्मेद सिंह राजपूत, नानक चंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, डॉ. रामकैलाश यादव, दीपक चौधरी, सुरेंद्र राठौर, सत्यवीर गुप्ता, उदय सिंह, अंकित तिवारी शामिल थे। संचालन महामंत्री अवधेश पाठक सीए ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed