फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Harass strike

हड़ताल से हलकान

Thu, 11 Aug 2016 11:49 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 11 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Harass strike
हड़ताल से हलकान - फोटो : Amar Ujala
- लाठीचार्ज के विरोध में भड़के, निगम में दफ्तर बंद कराए  
विज्ञापन

- सुबह सात बजे से वर्कशॉप में जमे रहे, नहीं निकलने दिए वाहन
- नगर निगम में किया धरना प्रदर्शन, हंगामा, नारेबाजी
लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान कर दिया। सुबह सात बजे से सफाई कर्मचारी वर्कशॉप में जम गए। सफाई कर्मियों ने कोई वाहन बाहर नहीं निकलने दिए। आक्रोशित कर्मचारी घंटों तक हंगामा, नारेबाजी करते रहे।
प्रदेश सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। ठेका कर्मचारियों ने मांगी की कि संविदा भर्ती में उन्हें समायोजित किया जाए। इसी मांग को लेकर प्रदेश भर से हजारों सफाई कर्मचारियों ने लखनऊ में प्रदर्शन किया, जहां पुलिस के लाठीचार्ज से सैकड़ों कर्मचारी घायल हो गए। लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को फीरोजाबाद में सफाई कर्मचारियों ने कामबंद हड़ताल का एलान कर दिया। सुबह छह बजे दर्जनों सफाई कर्मचारी वर्कशॉप में एकत्रित हो गए। वर्कशॉप से कोई सफाई वाहन बाहर नहीं निकलने दिया गया। आक्रोशित कर्मचारियों ने वर्कशॉप के गेट पर काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी की। कुछ कर्मचारियों से कार्य कराने पर आक्रोशित कर्मचारियों ने सहायक अभियंता अजयराम के घर का घेराव कर लिया। दीवारों पर चढ़कर हंगामा और नारेबाजी की गई। इसके बाद कर्मचारियों ने नगर निगम प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने चेतावनी दी यदि सरकार द्वारा ठेका कर्मचारियों को संविदा में समायोजित नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। नगर आयुक्त रामऔतार रमन, अपर नगर आयुक्त सहित अन्य अफसर कर्मचारियों की हड़ताल पर नजर बनाए रहे। धरना स्थल पर रामनाथ आजाद, अशोक वाल्मीकि, योगेश सरन, चंदन वाल्मीकि, रिक्की राज, नरेंद्र वाल्मीकि, जयबाबू, बबलू वाल्मीकि, दुर्गा प्रसाद, दिनेश दास पचौरी, राजकुमार, पीडी टंडन, अविनाश सुनील वाल्मीकि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



निगम कार्यालयों में ताले, बैरंग लौटे फरियादी
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर निगम में निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, टैक्स विभाग, लाइट विभाग, लेखा विभाग के अलावा जलकल विभाग में ताले पड़े रहे। निगम में सभी व्यवस्था ठप हो गईं। हड़ताल के चलते फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल के चलते शहर में लगे रहे गंदगी के ढेर
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, सर्विस रोड से लेकर गली-मोहल्लों में गंदगी के ढेर लगे रहे। नाले-नालियां भी साफ नहीं हो सकीं। गंदगी के ढेर से उठती दुर्गंध के कारण राहगीर और दुकानदार परेशान नजर आए।



कार्य न करने पर ठेके पर रखे जाएंगे नए कर्मचारी
नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने कहा है कि हड़ताल कर रहे सभी कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दे दी है कि कार्य करने वाले किसी कर्मचारी को न रोका जाए। जो ठेका कर्मचारी कार्य नहीं करेंगे, उनका वेतन नहीं दिया जाएगा। उनके स्थान पर नए कर्मचारी रखे जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed