फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Handling Will exacerbate face of market

रेलिंग बिगाड़ देगी बाजार की सूरत

Sat, 13 Dec 2014 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 13 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
Handling Will exacerbate face of market
शहर के सदर बाजार क्षेत्र को जाम और अतिक्र्रमण से निजात दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा की जाने वाली पहल का व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। व्यापारियों का तर्क है यदि प्रशासन ने प्रतिष्ठानों के सामने फुटपाथ पर रेलिंग लगाई तो व्यापार धंधे चौपट हो जाएंगे। ग्राहक रेलिंग को फांद कर दुकान पर नहीं आएगा।
विज्ञापन

शहर के सौंदर्यीकरण के साथ नगर निगम अधिकारियों ने गांधी पार्क से नालबंद चौराहा तक लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पहल भले ही शुरू की हो, लेकिन इसका विरोध हो रहा है।
विज्ञापन


सदर बाजार के व्यापारियों की माने तो प्रशासन की इस पहल से समस्या का समाधान तो दूर परेशानी और खड़ी हो जाएगी। जिस मानक के अनुरूप रेलिंग लगवाई जा रही है। उससे व्यापारियों के व्यापार पर काफी फर्क पड़ेगा। इसलिए प्रशासन को आगे की कार्रवाई करने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल जैन का तर्क है रेलिंग के बीच में गैप होना चाहिए, जिससे ग्राहक आराम से निकल सकें। जिस तरीके से प्रशासन रेलिंग लगाने का कार्य कर रहा है। उससे व्यापार चौपट हो जाएगा।

विजय भवानी ने प्रशासन की इस पहल की सराहना तो की लेकिन जिस तरह से रेलिंग लगवाई जा रही है उसे गलत बताया। उनका तर्क है कि सड़क का चौड़ीकरण कराने के बाद रेलिंग लगती तो व्यापारियों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता।

ग्याज खान ने प्रशासन की इस कार्रवाई को पूरी तरह से गलत बताया। उन्होंने कहा नियमों को सख्त करने के साथ अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई होती रहती तो समस्या का समाधान हो जाता।


आसिम खान का कहना है कि इस कार्य को शुरू करने से पूर्व प्रशासन को व्यापारियों के साथ बैठक कर खाका तैयार करना होगा। जिस तरह से प्रशासन कार्य कर रहा है वह पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed