{"_id":"617836f38bbd4d70070d4795","slug":"handicrafts-youth-will-not-face-self-employment-establishment-lack-of-capital-firozabad-news-agr512753456","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तशिल्पी,युवाओं को स्वरोजगार स्थापना नहीं खलेगी पूंजी की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तशिल्पी,युवाओं को स्वरोजगार स्थापना नहीं खलेगी पूंजी की कमी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निजी उद्यम एवं स्वरोजगार स्थापना के लिए उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों व युवाओं को पूंजी का संकट नहीं खलेेगा। लीड बैंक द्वारा उद्योग विभाग परिसर में क्रेडिट आउटरीच कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान प्रगतिशील स्वयं सहायता समूहों, अंत्योदय योजना के अलावा विभागीय योजनाओं के 100 से अधिक पात्रों को 62.45 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
केंद्र सरकार की पहल पर जिला अग्रणी बैंक द्वारा मंगलवार को क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। विधायक सदर मनीष असीजा की मौजूदगी में प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक प्रदोष पुंडीर के संयोजन में आयोजित कैंप के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के 175 पात्रों को 62.45 के ऋण स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडे, पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत, जिला समन्वयक शहरी आजीविका मिशन विनोद त्रिपाठी के अलावा सुुधीर जैन एवं प्रमुख बैंक शाखाओं के प्रबंधक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैंक ऋण का करें सही उपयोग
कार्यक्रम के दौरान स्टेट बैंक परिवार की ओर से विशेष मॉटीवेशन सत्र का आयोजन भी किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक आशीष जैन ने कहा कि लाभार्थियों को बैंक ऋण का सदुपयोग करने व उक्त राशि को केवल व्यवसायिक गतिविधि में ही इस्तेमाल करने की सीख दी।
लाभार्थियों की बात-
स्वयं सहायता समूह के जरिए हस्तशिल्प का सामान तैयार कराते हैं। पैसे की कमी को एसबीआई ने पूरा कर दिया। अब मन लगा कर उत्पादन व सामान की गुणवत्ता पर ध्यान देंगे।
सोनी निगम, जय भीम स्वयं सहायता समूह
समूह में शामिल महिलाएं जूट निर्मित उत्पादों को बनाती हैं। काम को बढ़ाने के लिये पैसे की कमी थी। बैंक परिवार व डूडा विभाग के सहयोग से ऋण स्वीकृति पत्र मिल गया है।
विनीता, वंश स्वयं सहायता समूह
माटी कला के जरिए मिट्टी के कुल्हड़ व अन्य सामान बनाता हूँ। काम बढ़ाने के लिए मशीन क्रय करने को पैसा जुटाने की चिंता अब नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकार की पहल सकारात्मक है।
अनुज कुमार, माटी कला हस्तशिल्पी
कई माह से चक्कर काट रहीं थीं। उद्योग विभाग व जनप्रतिनिधि के सहयोग से ऋण आवेदन स्वीकृत हो गया। अब स्वीकृति भी मिल गई। लकडी की टोकरी व दोना पत्तल बनाने के काम को आगे बढ़ाएंगे।
रश्मि, हस्तशिल्पी