फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Half the town is electricity six hours round

आधे शहर में छह घंटे बिजली रही गोल

Fri, 17 Feb 2017 11:40 PM IST
फिरोजाबाद अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Half the town is electricity six hours round
आधे शहर में छह घंटे बिजली रही गोल - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को आधे शहर में सवा छह घंटे तक बिजली का शटडाउन रहा। सुबह से शाम तक बिजली न आने से सरकारी, प्राइवेट कार्यालयों में कामकाज बाधित रहा। शाम सवा पांच बजे के बाद आपूर्ति सुचारु हो पाई।
विज्ञापन

गर्मी में बेहतर बिजली सप्लाई दी जाए इसके लिए विद्युत विभाग ने आसफाबाद 220 विद्युत उपसंस्थान से लेकर रसूलपुर, जाटवपुरी, नगला बरी, कोटला रोड, जलेसर रोड से एसएन बिजलीघर तक 33 हजार की लाइन तैयार कराई जा रही है। इसके लिए 15 दिन का शेड्यूल तैयार किया है। एक दिन छोड़कर सुबह 10 से पांच बजे तक शटडाउन रहेगा। शुक्रवार को 11 बजे से शहर के तीन बड़े बिजलीघर एसएन, गांधीपार्क व सुहागनगर का शटडाउन हो गया। ऐसे में मथुरा नगर, विभव नगर, जलेसर रोड, आर्य नगर, तिलक नगर, बोधाश्रम, शिवाजी मार्ग, नई बस्ती, बसस्टैंड, आगरा गेट, सदर बाजार, घंटाघर, बजरिया, सुहागनगर, महावीर नगर, हिमायूंपुर सहित आधे शहर की सप्लाई ठप हो गई। गांधी पार्क बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में पूरा सदर बाजार, स्कूल कालेज, सरकारी, प्राइवेट कार्यालय, बैंक आदि प्रतिष्ठान भी हैं। सुबह से शाम तक बिजली न आने के कारण कामकाज प्रभावित रहा। शाम को सवा पांच बजे शटडाउन वापस होने के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी। शुक्रवार को आसफाबाद से हाइवे पर 15 पोलों पर क्रास एंगल व इंसुलेटर लगाने का कार्य हुआ। रविवार को उन्हीं पोलों पर कंडक्टर लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन


आसफाबाद व यूपीएसआईडी से जुड़े क्षेत्रों भी रहेगा संकट
आसफाबाद क्षेत्र के एसडीओ प्रबोध राजपूत ने बताया कि बिजलीघर पर मेंटीनेंस कार्य कराया जाना है। इसके लिए एक सप्ताह तक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक शटडाउन रहेगा। एसएन बिजलीघर के एसडीओ सचिन गुप्ता ने बताया कि हाइवे पर मेंटीनेंस कार्य के चलते सुहागनगर, गांधीपार्क, एसएन बिजलीघर के साथ यूपीएसआईडीसी बिजलीघर का भी रविवार से शटडाउन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed