फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gyan Kalyanak Mahotsav of Lord Parshvanath celebrated with pomp

Firozabad News: भगवान पार्श्वनाथ का ज्ञान कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया

Fri, 15 Mar 2024 08:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 15 Mar 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
Gyan Kalyanak Mahotsav of Lord Parshvanath celebrated with pomp
भगवान पार्श्वनाथ का ज्ञान कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जैन नगर खेड़ा स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर सात दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन चल रहा है। महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को भगवान पार्श्वनाथ का ज्ञान कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।
सुबह 7 बजे आचार्य सौभाग्य सागर महाराज, आचार्य विवेक सागर महाराज, उपाध्याय विज्ञानंद महाराज, मुनि अमित सागर महाराज एवं आचार्य सुरत्न सागर महाराज के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। सर्वप्रथम जाप अनुष्ठान के बाद श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुई। तीर्थंकर महामुनि की प्रथम आहारचर्या संपन्न हुई। जिसमें श्रद्धालुओं ने महामुनि को आहार देकर स्वयं को धन्य बनाया।
विज्ञापन

अंत में भगवान पार्श्वनाथ की केवल्य पूजा और दिव्य देशना विधि संपन्न हुई। शाम को गुरुभक्ति, आरती तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान श्रीजी के जयकारे गूंजते रहे। मीडिया प्रभारी राज जैन एवं अजय जैन ने बताया कि शनिवार को मोक्ष कल्याणक की क्रियाएं बड़े ही धूमधाम से संपन्न होगी। शाम को एक शाम देव, शास्त्र, गुरु के नाम से भजन गायक रूपेश जैन प्रस्तुति देंगे। मौके पर नीतेश जैन, सौरभ जैन, सचिन जैन, अजय जैन बजाज, राहुल जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed