फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Guruji will remind you by calling the second dose, booster dose

दूसरी डोज, बूस्टर डोज की फोन करके याद दिलाएंगे गुरुजी

Sun, 02 Jan 2022 07:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Guruji will remind you by calling the second dose, booster dose
दूसरी डोज, बूस्टर डोज की फोन करके याद दिलाएंगे गुरुजी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। कोरोना को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का सबसे ज्यादा जोर टीकाकरण पर है। ऐसे में परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षक फोन पर वैक्सीन की दूसरी और बूस्टर डोज की याद दिलाएंगे। प्रत्येक सीएचसी पर 10-10 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं कोविड कंट्रोल रूम फिर से सक्रिय होने के कारण 24 घंटे शिक्षक ड्यूटी कर रहे हैं।
जिले में 22 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 16 लाख से अधिक पहली डोज और करीब छह लाख दूसरी डोज लग चुकी हैं। करीब पांच लाख अभी भी दूसरी डोज लगवाने से वंचित हैं, जबकि दूूसरी डोज लगवाने का समय निकल चुका है। वहीं कोरोना का खतरा सुहागनगरी में तेजी से मंडरा रहा है। वैक्सीन की दूसरी डोज का समय आ गया यह याद दिलाने के लिए शिक्षक लोगों को फोन करेंगे। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 10-10 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। यह शिक्षक 10 जनवरी से आयोजित होने वाले बूस्टर डोज अभियान के लिए भी स्वास्थ्यकर्मियों को जागरूक करेंगे। साथ ही वैक्सीन लगवाने के लिए आग्रह भी करेंगे। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. पवन वर्मा ने बताया कि ब्लॉकों पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

किशोरों का टीकाकरण आज से
जिले में सोमवार से किशोरों का टीकाकरण शुरू हो रहा है। बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावक टीकाकरण कराने के लिए गंभीर है। पहले दिन के लिए 2.5 हजार अभिभावकों ने अपने बच्चे की टीकाकरण की बुकिंग कराई है। पहले दिन एक-एक हजार डोज अस्पतालों में भेजी जाएंगी। लोग एडवांस बुकिंग के साथ अस्पतालों में पहुंचकर टीका के लिए बुकिंग करा सकते हैं। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि किशोरों के टीकाकरण अभियान की पूरी तैयारी है। टीकाकरण कराने के आधा घंटे तक किशेारों को अस्पताल में रोका जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed