{"_id":"647f7e2afe4ac0a4a2063cf4","slug":"guruji-is-trying-to-return-home-searching-for-substitute-on-social-media-firozabad-news-c-25-1-181597-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गुरुजी घर वापसी का कर रहे प्रयास, सोशल मीडिया पर खोज रहे स्थानापन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गुरुजी घर वापसी का कर रहे प्रयास, सोशल मीडिया पर खोज रहे स्थानापन्न
Wed, 07 Jun 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पांच साल तक घर छोड़ दूसरे जिले में नौकरी कर रहे शिक्षकों को घर वापसी का मौका मिला है। इस मौके को भुनाने के लिए शिक्षकों ने सोशल मीडिया को हथियार बनाया है। वह सीतापुर, बलरामपुर, महाराजगंज से फिरोजाबाद, फिरोजाबाद से मथुरा, एटा, आगरा के साथी खोज रहे हैं। इसके लिए शिक्षकों की तरफ से कई ग्रुप चलाए जा रहे हैं।
आठ जून से तबादले के आवेदन प्रारंभ होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग में शासन ने गीष्म अवकाश में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए कवायद शुरु हो गई है। इस बार जनपद के अंदर व बाहर एक साथ ट्रांसफर होंगे। वहीं पारस्परिक ट्रांसफर में स्थानांतरण की सौ फीसदी गारंटी रहती है।
जिले में कासगंज, इटावा, मथुरा, नोएडा आदि जनपदों के शिक्षक कार्यरत हैं। महिलाएं जहां दो साल व पुरुष शिक्षक पांच साल की सेवा पूर्ण करने के बाद ट्रांसफर के हकदार होंगे। अब वह सोशल मीडिया के जरिए यह जानने की कोशिश कर रहे है जनपद में कौन शिक्षक आना चाहता है। ऐसे में शिक्षक इन जनपदों के संपर्क बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए कई शिक्षकों के ग्रुप संचालित हो रहे हैं।