फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Guruji could not tell the reason for being absent, salary deducted for 31

Firozabad News: गुरुजी नहीं बता सके गैरहाजिर रहने का कारण, 31 का काटा वेतन

Wed, 07 Jun 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 07 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Guruji could not tell the reason for being absent, salary deducted for 31
फिरोजाबाद। मई माह में 19 दिन विद्यालय खुले, इसमें परिषदीय स्कूलों के शिक्षक गैरहाजिर मिले। बीएसए ने शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा। जनपद में 31 शिक्षक गैर हाजिर मिले। बीएसए आशीष पांडेय ने इन शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



जिला एवं टास्क फोर्स समिति से हर माह विद्यालयों के निरीक्षण कराए जाते हैं। यह समिति विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद ऑनलाइन ही रिपोर्ट प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कर देती है। मई माह में 19 दिन विद्यालय खुले थे। इसमें करीब 52 शिक्षक गैरहाजिर मिले थे। बीएसए ने इन शिक्षकों से साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा था। 31 शिक्षकों ने स्पष्टीकरण नहीं दिया। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि इन शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा जा रहा है। स्कूल खुलने के बाद नियमित निरीक्षण कराए जाएंगे।
विज्ञापन



इन शिक्षकों का काटा गया वेतन
- जरौली कला के गौरव आनंद, नगला गोकुल के नीतू सिंह, भीकनपुर सदासुख की हेमलता, धनपुरा के भानुप्रिया, गढ़ी शेखपुर के सिद्धार्थ, चिकाऊ के अश्वनी जैन, बिजौली के मोहित कुमार, थानुमई के रेनू यादव, दिनौली के रामसेवक, सावित्री देवी, सुषमा देवी, बलरपुर के आशुतोष यादव, थार मंगल के मनीष पुरी गोस्वामी, नगला जोरे के ध्रुवनारायण सिंह, नगलानंदी की दीपिका, नादऊ के नीरज राजपूत का वेतन रोका है। वहीं, नगला शिव सिंह में संतोष कुमार, सर्मिला, नगला बरी झपारा में अरुण कुमार, यूपीएस जसराना द्वितीय में किरन, नगला पंछारी में नेहा राजपूत, मोहम्मदपुर खेरिया में विनीत कुमार, रैपुरा में आकांक्षा यादव, नगला कल्लू में गीता, नगला झम्मन में विनीता कुमारी, नगला हंसी में राजेश कुमार, नगला रतेय में रेखा देवी, फतेहपुर पाट में नरेंद्र कुमार, विमलेश कुमारी, जोधपुर उड़ेसर में रानी देवी गैर हाजिर मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed