फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Guru Nanak Dev celebrated

गुरू नानक देव का प्रकाशोत्सव मनाया

Wed, 25 Nov 2015 07:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 25 Nov 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev celebrated
गुरुनानक देव जी का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस अवसर पर सिक्ख समाज द्वारा गुरुद्वारे में सुबह से लेकर शाम तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह प्रभात फेरी  निकाली गयी। शाम को कीर्तनकारों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। रात में गुरुद्वारे पर आकर्षक सजावट गई, तो युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन

सिक्ख समुदाय के संस्थापक गुरुनानक देव के 546 वे प्रकाश उत्सव सुबह निशान साहब की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गयी। प्रभात फेरी नगर भ्रमण करने के उपरांत गुरुद्वारा साहब पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद निशान साहब को चढ़ाया गया। साथ ही 22 नवंबर से चल रहे श्री अखंड पाठ साहब का भी समापन हुआ।  इस मौके पर हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा टूंडला व आगरा के हरपाल सिंह ने अन्य साथियों के साथ शबद कीर्तन किया। गुरुनानक इंटर कालेज के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।  दोपहर एक बजे गुरुद्वारे के पाईजी भाई ज्ञानी इंदर सिंह द्वारा अरदास की गयी और हुकुमनामा पढ़ा गया। शाम को गुरुद्वारे पर विशेष सजावट हुई, तो घरों में दीपमाला की गयी। रात को विशेष कीर्तन का आयोजन किया। अंत में अरदास की गयी। कार्यक्रम समापन के बाद युवाओं ने देर रात तक आतिशबाजी की। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहब कमेटी के प्रधान मनप्रीत सिंह कीर, मनमोहन सिंह, जसवीर सिंह, मनमोहन सिंह काके, बलवीर सिंह पम्मी, सतनाम सिंह, प्रीतपाल सिंह लकी, अमरदीप सिंह गौरे, राजिंदर सिंह दिल्ली, निरंजन सिंह, हरपाल सिंह, एसपी सिंह, इंदरपाल सिंह, परमजीत सिंह, मिटठूू, सैंकी, डब्बू, लक्की, बंटू, अमरजीत सिंह, रामलाल गांधी, अमर सलूजा, हरभजन सलूजा का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed