{"_id":"6acd28fb2bf1a59e8c0cd66c","slug":"grocery-merchant-dies-after-suffering-burns-from-exploding-scooter-battery-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-187744-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्कूटी की बैटरी फटने से झुलसे किराना व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्कूटी की बैटरी फटने से झुलसे किराना व्यापारी की मौत
Tue, 13 Oct 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। घर में चार्जिंग पर लगी स्कूटी की बैटरी फटने से लगी आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। थाना दक्षिण क्षेत्र के चंद्रवार गेट में हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे किराना व्यापारी की सोमवार देर शाम आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उनका आगरा में उपचार चल रहा है। व्यापारी की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
चंद्रवार गेट निवासी प्रदीप कुमार अग्रवाल (56) किराने की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार रात उन्होंने घर में स्कूटी की बैटरी चार्जिंग पर लगा दी और सोने चले गए। देर रात अचानक बैटरी तेज आवाज के साथ फट गई। इससे घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर प्रदीप कुमार और उनकी पत्नी सुनीता देवी (55) गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। एफएसओ दुर्गेश कुमार त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इसके बाद परिजन दोनों को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। सोमवार देर शाम उपचार के दौरान प्रदीप कुमार अग्रवाल की मौत हो गई। जबकि घायल पत्नी सुनीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका उपचार आगरा में चल रहा है। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ा है।