फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Green color found in Golgappa water, color confirmed in red chili also

Firozabad News: गोलगप्पे के पानी में मिला हरा रंग, लाल मिर्च में भी रंग की पुष्टि

Tue, 27 Jun 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 27 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Green color found in Golgappa water, color confirmed in red chili also

विज्ञापन
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की स्वचलित प्रयोगशाला मंगलवार को जिले में आई। टीम ने गोलगप्पे के पानी की जांच की, इसमें हरे रंग की मिलावट होने की पुष्टि हुई।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन डॉ. सुधीर सिंह के निर्देशन में अस्पताल के बाहर खड़े ठेल वालों के यहां खाद्य पदार्थों की मोबाइल वैन प्रयोगशाला से जांच कराई। इससे यहां पर ठेल वालों में अफरा-तफरी मच गई। कई तो अपनी ठेल लेकर इधर-उधर हो गए। सर्विस रोड पर गोलगप्पे की ठेल लगाने वाले एक दुकानदार के पानी की जांच कराई तो इसके पानी में हरा रंग निकला। जबकि हरे रंग के लिए धनिया एवं चटनी का प्रयोग करना चाहिए, लेकिन इनके द्वारा रंग एवं अन्य मसालों का प्रयोग किया जा रहा था। वहीं लाल मिर्च में भी रंग की पुष्टि हुई। जीरा मसाले में काले रंग एवं सलाद मसाले में भी रंग मिला। लाल चटनी में भी रंग मिला।
विज्ञापन

इस पर इन दुकानदारों को हिदायत दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिकोहाबाद में कुंज डेयरी एंड कन्फेक्शनरी पर भी छापा मारा। यहां पर पनीर की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत विभाग को मिली थी। विभाग ने यहां पहुंचकर जांच की तथा पनीर का सैंपल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मेयोनीज में नहीं थी क्रीम, जांच में मिला मैदा
क्रीम के नाम पर मेयोनीज में मैदा मिलाई जा रही है। एक दुकान से मेयोनीज मिलने पर मोबाइल प्रयोगशाला से इसकी जांच कराई तो इसमें स्टार्च मिला। इससे साफ है कि इसमें मैदा की मिलावट कर मेयोनीज को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed