{"_id":"58a06ca34f1c1b5d36d83c2a","slug":"grant-aid-to-the-families-of-deputy-controller-of-tundla-railwaymen","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी कंट्रोलर के परिजनों को सहायता देंगे टूंडला के रेलकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी कंट्रोलर के परिजनों को सहायता देंगे टूंडला के रेलकर्मी
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
झांसी के डिप्टी कंट्रोलर को श्रद्धांजलि देते रेल कर्मी।
झांसी में वरिष्ठ अधिकारी के डांटने से आहत होने के कारण अधिकारी की मौत को लेकर टूंडला के मुख्य नियंत्रण कक्ष में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। साथ ही मृतक कंट्रोलर के परिजनों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया गया।
झांसी के मुख्य नियंत्रण कक्ष में डिप्टी कंट्रोलर सुनील राजपूत की सीनियर डीओएम की ओर से सभी कर्मचारियों के सामने डांटने से मानसिक रूप से परेशान सुनील राजपूत की सदमे से मौत हो गई थी। घटना को लेकर टूंडला नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों ने भी रोष प्रकट करते हुए मृतक डिप्टी कंट्रोलर के परिवार का सहायता के लिए झांसी जाने का निर्णय लिया है। साथ ही सीनियर डीओएम की कड़े शब्दों में निंदा की।
इससे पूर्व नियंत्रण कक्ष में चीफ कंट्रोलर सुरेन्द्र प्रकाश की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। इसमें मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सूबे सिंह मीना, सुरेन्द्र प्रकाश, डीपी सिंह, वीके शर्मा, बीएम लाल शर्मा, एमएल मीना, अनिल कुमार, एलएल मीना, अक्षयदीप चौहान, कमल कुमार मीना, सुमित कुमार, लालबाबू, यूवी सिंह, मुकेश कुमार, गोपाल कुमार आदि रहे।