फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Grand nomination of candidates inundation, 2003 Nominations

नामांकन को उमड़ा प्रत्याशियों का सैलाब, 2003 नामांकन

Tue, 29 Sep 2015 11:41 PM IST
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Grand nomination of candidates inundation, 2003 Nominations

विज्ञापन
प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। एका, नारखी और टूंडला में क्षेत्र पंचायत के 321 और मुख्यालय पर तीनों ब्लाकों के एक दर्जन वार्ड की नामांकन प्रक्रिया चली। दूसरे दिन जिला पंचायत के 110 नामांकन दाखिल हुए। एका में 42, नारखी में 35 और टूंडला में 33 नामांकन दाखिल हुए। पहले दिन 88 और दूसरे दिन 110 नामांकन होने के कारण यह संख्या 198 हो गई है। क्षेत्र पंचायत टूंडला में दूसरे दिन 265, एका में 466 और नारखी में 314 नामांकन दाखिल हुए हैं।
जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन दाखिल करने वालों की जिला मुख्यालय पर दूसरे दिन भीड़ उमड़ी। जुलूस के रूप में प्रत्याशी मुख्यालय पहुंचे। भाजपा एवं सपा के साथ बसपा समर्थित उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इधर, एका ब्लाक के चार वार्डों के लिए दूसरे दिन सर्वाधिक 42 नामांकन दाखिल हुए। वार्ड संख्या सात से शांति देवी, बीना देवी, रीता देवी, सीमा, गिरिजा देवी, पिंकी यादव, पूनम देवी पत्नी अनुराग, सुमन देवी, सीमा देवी, बबली, राम मूर्ति देवी, संगीता राजपूत, हेमलता ने, वार्ड संख्या आठ से वरुण कांत प्रताप, मंशा देवी, शांति देवी, अहिबरन सिंह, सियाराम, नेम सिंह, हेमलता, सुरेश कुमार यादव, दिनेशचंद्र, रूबी,  सतेंद्र सिंह, वीरेश्वर यादव, वीरेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार एवं वार्ड संख्या नौ से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुश्मीरा देवी ने नामांकन किया। उनके साथ सियाराम लोधी एवं शेर सिंह राजपूत सहित कई भाजपा नेता साथ थे। प्रतिभा देवी, शांति देवी, रेखा देवी, मीना देवी, पूनम देवी, ऊषा देवी, मिथिलेश कुमारी, जयवती, वार्ड संख्या दस से सुमन देवी, ममता देवी, अनीता देवी, कुश्मीरा देवी, सर्वेश कुमारी, मनोज कुमारी, संतोष कुमारी ने नामांकन दाखिल किए। नारखी में वार्ड संख्या 14 से अभिषेक प्रताप सिंह, शिवराज सिंह, अवधेश कुमार सिंह ने लाव लश्कर के साथ नामांकन दाखिल किया। वीरेंद्रपाल सिंह, गौतेंद्रपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, रामस्वरूप सिंह, नीरज सिंह, हरि प्रसाद ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 15 से अरविंद कुमार, सुरेशचंद्र, अरुण कुमार, मनोज कुमार सिंह, मुकेश कुमार, दौजीराम, राकेश, शेर सिंह एवं वार्ड संख्या 16 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अवनीश शर्मा उर्फ गम्मा ने लावलश्कर के साथ नामांकन किया। राममोहन यादव उर्फ पिंकी यादव भी जुलूस के साथ अपना नामांकन दाखिल करने को पहुंचे। मुकेश कुमार, अजीत सिंह, उदयवीर सिंह, अजय कुमार, नरेश कुमार, रघुवीर सिंह, विजय नरेश, नरेश, अमर सिंह, ऐबरन सिंह, अमित सिंह, रवि विश्वदीप ने नामांकन किए। वार्ड संख्या 17 से रवी कुमार, नरेशपाल सिंह, सुनहरी खां, अनिल कुमार ने नामांकन दाखिल किए। टूंडला वार्ड 18 से सपा नेता देवेंद्र सिंह तोमर, उनकी पत्नी उमा तोमर, सुनील कुमार, नाहर सिंह, गुड्डी रानी, सूरजपाल सिंह एवं वार्ड संख्या 19 से रेशम देवी, कुमारी राधिका, कुमारी कृष्णा देवी, सीमा देवी, गुंजन सिंह, रानी देवी, अर्चना ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 20 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी महीपाल सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, पूर्व विधायक शिव सिंह चक के साथ नामांकन किया। ब्रजमोहन, रामनाथ, सुरेशचंद्र, मुहम्मद हुसैन, मुकेश, ममता देवी, महेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, शिवनाथ सिंह, ओम प्रकाश, अजय प्रताप सिंह और वार्ड नं. 21 से मोहनवीर सिंह, मनोज, विमलेश कुमारी, रीता देवी, संगीता देवी, हरेंद्र यादव, कमलेश, दीनदयाल ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


जेब में पैसे कम, नामांकन करने पहुंचे
जिला पंचायत के वार्ड संख्या 15 से शेर सिंह नामांकन पत्र लेकर आरओ पुष्कर बाबू के पास पहुंच गए। लेकिन नामांकन के साथ बैंक का चालान फार्म ही नहीं था। आखिर उन्हें जमानत राशि नकद जमा करने को कहा लेकिन उनकी जेब में महज एक हजार रुपये थे। उन्होंने कहा कि एक हजार रुपये कल दे देंगे। अफसरों ने कहा कि ऐसा नहीं होता तो वह नामांकन फार्म डालकर पैसे लेने को चले गए। आखिर में पैसे लाने के बाद ही नामांकन को दाखिल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रथम चरण के नामांकन पत्रों की जांच आज
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। प्रथम चरण के एका, नारखी और टूंडला ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्रों की जांच संबंधित ब्लाक प्रांगण तथा जिला पंचायत के वार्ड संख्या सात, आठ, नौ दस, 14, 15, 16, 17, टूंडला ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड 18 से लेकर 21 तक की जांच जिला मुख्यालय पर होगी। आरओ पुष्कर बाबू ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच सुबह आठ बजे से ही प्रारंभ होकर कार्य की समाप्ति तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान प्रत्याशी उपस्थित रहें। प्रथम चरण की नाम वापसी तीन अक्तूबर को सुबह आठ से अपराह्न तीन बजे तक और प्रतीक चिह्न आवंटन इसके बाद होगा। मतदान नौ अक्तूबर को होगा।

भटकते रहे नामांकन लेने वाले
प्रशासन की ओर से नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए ही समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण दूसरे चरण में फीरोजाबाद एवं हाथवंत ब्लाक में होने वाले नामांकन पत्र लेने के लिए भटकते रहे। नामांकन पत्रों की बिक्री करने वाले दोपहर एक बजे ही गायब हो गए। इस कारण कई प्रत्याशियों को बैरंग लौटना पड़ा। कुछ ने एडीएम कर्मेंद्र सिंह से शिकायत की। उन्होंने नामांकनों के बिक्री शाम को चार बजे तक करने के निर्देश दिए हैं।
----------------------------------------------
ब्लाकों में लगा चुनावी मेला, जमकर दाखिल हुए नामांकन
दूसरे दिन एका में 466,नारखी में 314,टूंडला में 265 हुए नामांकन
बीडीसी के 321 पदों के सापेक्ष हुए कुल 1804 नामांकन
अमर उजाला टीम
टूंडला/नारखी/एका। नामांकन के दूसरे एवं अंतिम दिन ब्लाकों में भीड़ उमड़ी। तीनों ब्लाकों में दूसरे 1045 नामांकन दाखिल हुए। एका में सर्वाधिक 466, टूंडला में 265 एवं नारखी में 314 नामांकन दाखिल किए गए।

एका प्रतिनिधि के अनुसार एका ब्लाक में नामांकन के अंतिम दिन बीडीसी सदस्य पद के लिए नामांकन करने वालों की भीड़ उमड़ी। सीडीओ सुजीत कुमार एवं एएसपी ग्रामीण संजय यादव ने ब्लाक की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आरओ एएलसी राजेश मिश्रा ने बताया कि दूसरे दिन नामांकन करने वालों की सुबह से लेकर शाम तक भीड़ रहीं। कुल 466 नामांकन दाखिल किए गए। इनमें से पाढ़म 75, नगलाधीर 38, उड़ेसर 66, हथौली जयंसिहपुर 52, एका 114, थरौआ 45,पिलख्तर 36, मुस्तफाबाद 40 नामांकन दाखिल किए गए। एका ब्लाक में पहले दिन 82 नामांकन होने के कारण यह संख्या 548 हो गई है। वहीं टूंडला में आरओ एई आरईएस मोहम्मद शमीम ने बताया कि दूसरे दिन कुल 265 नामांकन दाखिल हुए। पहले दिन 415 नामांकन थे। इस प्रकार कुल मिलाकर 680 नामांकन हुए। नारखी ब्लाक में दूसरे दिन नामांकन करने वालों की भीड़ रही। दूसरे दिन यहां 314 नामांकन दाखिल हुए। पहले दिन 262 नामांन पत्रों को मिलाएं तो यह संख्या 576 हो गई है।

प्रथम चरण में बीडीसी के हुए नामांकन
ब्लाक      बीडीसी पद  नामांकनों की संख्या
एका           106            548
नारखी         100            576
टूंडला         115            680
------------------------------
कुल          321            1804
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed