फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Govt land encroached upon using forged documents

Firozabad News: करोड़ों की सरकारी जमीन पर जाली दस्तावेज से कब्जा, प्रधान समेत 6 पर प्राथमिकी

Sat, 19 Sep 2026 01:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Govt land encroached upon using forged documents
जसराना। थाना क्षेत्र के ग्राम आसदेवमई नूरपुर में जाली दस्तावेज के सहारे करोड़ों रुपये की सरकारी ऊसर भूमि पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। शिकोहाबाद तहसीलदार कोर्ट के कड़े रुख के बाद पुलिस ने तत्कालीन ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जाली दस्तावेज तैयार करने की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम आसदेवमई नूरपुर निवासी रुस्तम सिंह ने बताया कि ग्राम नगला छती निवासी प्रभा उर्फ प्रज्ञा, उसके भाई रामनरेश और तत्कालीन ग्राम प्रधान रामऔतार ने साजिश रचकर गाटा संख्या 30 (सरकारी ऊसर भूमि) पर वर्ष 1997 में फर्जी आवासीय आवंटन (आकार पत्र 49-च) की रसीदें बनवा ली थीं। जांच में रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।
विज्ञापन

मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर न्यायालय तहसीलदार शिकोहाबाद ने बेदखली और अवैध निर्माण हटाने के सख्त आदेश दिए। आरोप है कि रामनरेश, प्रभा उर्फ प्रज्ञा, राजकिशोर, वृजेश कुमार और शैलेंद्र व अन्य ने संगठित गिरोह बनाकर रोड किनारे स्थित 0.040 हेक्टेयर कीमती सरकारी जमीन पर पक्का मकान खड़ा कर लिया था। सीओ प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed