{"_id":"60086d128ebc3e2c4d2e51bb","slug":"government-will-investigate-to-poshan-vatika-firozabad-news-agr4771969145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सभी दस परियोजना में होगी पोषण वाटिका के लाभार्थियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सभी दस परियोजना में होगी पोषण वाटिका के लाभार्थियों की जांच
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों के पोषण के लिए उनके ही घर में पोषण वाटिका बनाने की योजना में तीन ब्लॉकों में गड़बड़ी के मिलने पर प्रशासन सतर्क हो गया है। लाभार्थियों की सूची में गड़बड़ी की खबर बुधवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। तीन परियोजना में लाभार्थी बच्चों की सूची में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सभी दस परियोजनाओं में जांच लाभार्थियों का सत्यापन करने के आदेश जिला परियोजना अधिकारी (डीपीओ) ने दिए हैं। इसके तहत जिले में रेड श्रेणी के बच्चों के परिवारों में पोषण वाटिका स्थापना को चयनित लाभार्थियों का दोबारा सत्यापन कराया जाएगा।
कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से मुक्ति के लिए हरी सब्जियों और फलादि उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा योजना के सहारे पोषण वाटिका स्थापित किए जाने की योजना संचालित है। योजना के तहत जिले के सभी नौ ब्लाकों में 3074 पोषण वाटिका स्थापित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पात्रता सूची वाले परिवारों के सत्यापन के दौरान सूची में से तीन ब्लाकों अरांव, एका एवं जसराना की सूची में शामिल 404 परिवार मौके पर नहीं मिले थे। यह खबर बुधवार के अंक में अमर उजाला में प्रकाशित हुई। खबर का संज्ञान लेते हुए जिला कार्यक्रम विभाग ने अब सभी 10 परियोजनाओं में कुपोषित बच्चों और परिवारों की सूची का स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं।
परियोजनाओं द्वारा प्रस्तुत सूची में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित ब्लाक की सीडीपीओ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब सभी परियोजनाओं में योजना के लाभार्थियों की सूची का सत्यापन कराया जाएगा। -आभा सिंह, जिला परियोजना अधिकारी