{"_id":"846df1e012b3473d4020c7f84aa02e7f","slug":"government-to-issue-caste-certificates-dhangar-society-jp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनगर समाज को जाति प्रमाण-पत्र जारी करे सरकार: जेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनगर समाज को जाति प्रमाण-पत्र जारी करे सरकार: जेपी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 07 Feb 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा जब धनगर समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है तो फिर प्रमाण-पत्र क्यों नहीं बनाए जा रहे। यह बातें प्रांतीय धनगर महासभा द्वारा रामनगर इसौली में आयोजित धनगर सम्मेलन व सम्मान समारोह में प्रांतीय धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने कहीं।
उन्होंने कहा कि सरकार की नियत में खोट है। यदि शीघ्र ही प्रमाण-पत्र जारी नहीं हुए तो जाट और गुर्जरों की तरह धनगर समाज भी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रांतीय महासचिव भंवर सिंह धनगर ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव धनगरों को जाति प्रमाण-पत्र जारी करा देते हैं तो प्रदेश में सपा की सरकार बनाने में धनगर समाज पूरी तरह से साथ देगा। अन्यथा जून माह से हथियार रथ यात्रा चलाकर हक की मांग करेगा। बलिया में धनगर युवती की बलात्कार के बाद की गई हत्या पर रोष प्रकट करते हुए शीघ्र न्याय की मांग की। सम्मेलन में एत्मादपुर नगर पालिका की चेयरमैन बीना धनगर, जिला पंचायत सदस्य मातादीन धनगर, कुमारी विजय धनगर, अजय उर्फ हीरो, नरेश धनगर को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान धीरेंद्र धनगर, सुनील धनगर, मुन्नेश धनगर, जय सिंह, तारा सिंह धनगर, सूबेदार धनगर, गजेन्द्र पाल धनगर को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया। सभासद पुष्पा पाल सिरसागंज, प्रमोद पाल के अलावा मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। राजपाल सिंह धनगर, राजवीर सिंह धनगर, लक्ष्मण सिंह धनगर, रुकमपाल धनगर, हुकुम सिंह, निरंजन सिंह, महावीर सिंह, शेरपाल सिंह, नवनीत धनगर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्षता चोखे लाल ने व संचालन रुकमपाल धनगर ने किया।