फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Government should withdraw the increased rates of house tax

Firozabad News: हाउस टैक्स की बढ़ी दरों को वापस ले सरकार

Tue, 06 May 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 06 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Government should withdraw the increased rates of house tax
व्यापारियों को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल मौजूद व्यापारी। संवाद
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में हाउस टैक्स की दरों में काफी इजाफा किया गया है। इससे व्यापारी समाज काफी त्रस्त है। हाउस टैक्स की बढ़ोतरी कई गुना तक कर दी गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री एक ओर 12 लाख तक की आय पर आयकर में छूट दे रहीं है वहीं टैक्स बढ़ाकर जनता को परेशान नहीं किया जाए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने वार्ता के दौरान कहा कि विभिन्न विभागों के द्वारा सर्वे एवं छापे के नाम पर व्यापारियों का जो उत्पीड़न किया जा रहा है उसे बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी व्यापारी का रिटर्न लेट होने पर विभाग 18 प्रतिशत का ब्याज लगा रहा है। यह व्यापारी वर्ग के साथ अन्याय है। जबकि बैंक में एफडी कराने पर छह प्रतिशत से ज्यादा ब्याज नहीं मिलती है। उस पर 18 प्रतिशत ब्याज वसूलने का अधिकार नहीं होने चाहिए। इसे घटाकर छह से आठ प्रतिशत तक किया जाए। उन्होंने कहा कि हाउस टैक्स को नहीं घटाया गया तो व्यापारी समाज आंदोलन करने को बाध्य होगा। 2 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट के दौरान इन समस्याओं को रखा था। उन्होंने समस्याओं को सुनने के साथ निदान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी अनुज भारद्वाज को सौंपी गई। अनुज भारद्वाज को महानगर अध्यक्ष बनाए जाने के साथ उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर ने महानगर अध्यक्ष को आठ जिन के अंदर कार्यकारिणी गठन करने के निर्देश दिए। इस दौरान संजीव उपाध्याय, हरिओम अरोरा, इंद्रेश अरोरा, अमन मिड्डा, विजय टाइगर, इमरान राइन, प्रशांत तिवारी, मुजीब खान, प्रवीन गुप्ता,सत्यदेव राजौरिया, दिनेश वशिष्ठ व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

शिकोहाबाद। पूर्व सांसद बनवारीलाल कंछल के नगर आगमन पर एटा चौराहा पर प्रिंस जैन के प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यापारियों को उनकी हर परेशानी में उनके साथ हर मोर्च पर खड़े रहने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राकेश जैन, राजीव गुप्ता, अरुण गुप्ता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed