फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Government's strictness started showing effect, community toilets started opening in villages

शासन की सख्ती का दिखने लगा असर,गांवों में खुलने लगे सामुदायिक शौचालय

Fri, 27 May 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Government's strictness started showing effect, community toilets started opening in villages
फिरोजाबाद। पंचायतीराज विभाग निदेशालय के साथ ही जिला कंट्रोल रूम से शौचालयों की निगरानी कराई जा रही है। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने मदनपुर एवं नारखी के एडीओ पंचायत सहित कई ग्राम पंचायतों के शौचालय के केयरटेकर के फोन नंबर गलत दिए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण अंचल में सामुदायिक शौचालयों की स्थापना कराई गई थी। इन शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहयता समूह के संचालकों को सौंपी गई थी। इनके मोबाइल नंबर अंकित कराने के साथ ही इनको विभाग की साइट पर अपलोड किया था। पिछले दिनों शासन की ओर से पंचायतीराज विभाग के निदेशालय में बने स्वच्छ भारत मिशन के वाररूम से जब शौचालयों का सत्यापन मोबाइल फोन करके कराया तो स्थिति चौंकाने वाली दिखाई दी। क्योंकि किसी का फोन बंद था तो कहीं शौचालय ही बंद था।
विज्ञापन

कई स्थानों पर बंद शौचालय का प्रधान एवं सचिव ने मानदेय भी जारी कर दिया। इसकी रिपोर्ट जिले में आई तो सीडीओ चर्चित गौड़ ने डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा को सक्रिय किया। जिले के कंट्रोल रूम से जिले के सभी नौ ब्लाकों के शौचालयों का सत्यापन कराया गया। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत नारखी एवं मदनपुर सहित जो-जो शौचालय बंद मिले उन पंचायतों के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि शासन की सख्ती के बाद जिले में बंद रहने वाले सामुदायिक शौचालयों को खोलना प्रारंभ कर दिया है। इसकी फोटो खुद शौचालयों का संचालन करने वाले समूह के लोग भेज रहे हैं। इन सभी शौचालयों को सुचारु रूप से संचालित किए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed